फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Smuggler arrested with illegal liquor in Ghazipur, four absconding

गाजीपुर में अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, चार फरार

Thu, 11 Mar 2021 05:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 05:04 PM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with illegal liquor in Ghazipur, four absconding
गाजीपुर। नंदगंज थाना पुलिस एवं आबकारी की संयुक्त टीम ने बुधवार देर रात सौरम मुड़कटनी गांव में छापे की कार्रवाई के दौरान एक तस्कर को दबोचा। उसकी निशानदेही पर 63 पेटी अवैध शराब समेत स्प्रिट खाली शीशी, वाहन आदि बरामद हुआ। वहीं चार तस्कर अंधरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। बृहस्पतिवार को इस कामयाबी का खुलासा पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आबकारी निरीक्षक मोहर सिंह एवं नंदगंज थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर टीम सौरम मुड़कटनी गांव पहुंचकर एक घर पर छापा मारा। टीम ने दबिश देकर तस्कर विनोद बिंद को गिरफ्तार किया। जबकि सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के एकावस पट्टी निवासी संतराज बिंद, जितेंद्र बिंद, प्रमोद बिंद एवं संजय बिंद मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ में उसने बताया कि मामा संतराज एवं जितेंद्र निवासी एकावस पट्टी कोतवाली सैदपुर के साथ मिलकर अवैध शराब का निर्माण एवं व्यापार करते हैं। उसकी निशानदेही पर जब मौके पर टीम पहुंची तो दो अन्य तस्कर मैजिक पर अवैध शराब लाद रहे थे। पुलिस को देख दोनों फरार हो गए। मौके से पुलिस ने 3400 लीटर स्प्रिट, 63 पेटी में 2835 शीशी अवैध शराब, 23800 खाली शीशी, 35000 ढक्कन, 17528 रैपर, नौसादर, यूरिया आदि बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में आबकारी निरीक्षक विनोद कुमार, आलोक कुमार, राजकिशोर, जमशेद आलम, उपनिरीक्षक सुरेंद्रनाथ सिंह, कृपेंद्रप्रताप सिंह, धर्मदेव चौहान, प्रधान आबकारी आरक्षी सुनील पांडेय, देवानंद, धर्मेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, सत्यप्रकाश तिवारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed