फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Smuggler arrested with heroin worth 20 lakhs

20 लाख की हेरोइन संग तस्कर गिरफ्तार

Wed, 24 Aug 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with heroin worth 20 lakhs
गहमर कोतवाली क्षेत्र के मगरखाई मोड़ के पास से पुलिस और एसओजी टीम ने बुधवार को गाजीपुर, बलिया एवं बिहार के जिलों में हेरोइन की तस्करी करने वाले एक तस्कर को 800 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया। बरामद हेरोइन की बाजार में कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

एसपी रोहन पी बोत्रे ने पत्रकार वार्ता में बताया कि गहमर कोतवाली कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय और एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक सुनील कुमार राय और उपनिरीक्षक रामाश्रय राय टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मगरखाई मोड़ गाजीपुर बक्सर मार्ग से घेराबंदी करके तस्कर लक्ष्मण माली निवासी बेटावर कला कोतवाली जमानिया को टीम ने गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 800 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़ा गया तस्कर 2019 से हेरोइन तस्करी के धंधे में लिप्त है। यह इंफाल, मणिपुर से इसे लाकर बिहार के जनपदों के अलावा गाजीपुर और बलिया में हेरोइन बेचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed