फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Smile returned on the faces of the victims of cyber fraud

Ghazipur News: साइबर ठगी के शिकार लोगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

Tue, 22 Nov 2022 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Smile returned on the faces of the victims of cyber fraud
साइबर ठगी के शिकार छह पीड़ितों के चेहरे पर मंगलवार को मुस्कान लौटी। उनके गायब करीब साढ़े छह लाख रुपये साइबर सेल टीम के प्रयास से खातों में वापस आ गई। पुलिस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में ये जानकारी एसपी ओमवीर सिंह ने दी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साइबर ठगी के शिकार पीड़ितों द्वारा साइबर सेल कार्यालय में प्रार्थना-पत्र दिया गया था। साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक वैभव मिश्रा के नेतृत्व में टीम छानबीन करने में जुटी हुई थी। अवैध ट्रांजेक्शन जिस पेमेंट गेटवे के माध्यम से हुआ था, टीम ने संबंधित कंपनी को तत्काल मेल से पत्राचार कर एवं संपर्क कर अवैध ट्रांजेक्शन रोका। साथ ही आवश्यक कार्रवाई की। इसके बाद छह प्रार्थना पत्रों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 6,52,500 रुपये खाते में वापस कराए।
विज्ञापन

साइबर टीम की कार्रवाई से रेवतीपुर के प्रणव विक्रम सिंह का 20 हजार, शहर कोतवाली के रामचंद्र प्रसाद का 20 हजार, नंदगंज निवासी सुशील कुमार का 49, 500 रुपये मिले। इसके अलावा खानपुर निवासी मोहम्मद नसीम के 20 हजार रुपये, नंदगंज के दयाशंकर का 40 हजार रुपये और करंडा के मनोज का 5,03,000 रुपये खाते में वापस आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे बनाए जाते है शिकार
गाजीपुर। साइबर ठगों द्वारा लोगों को फोन और ईमेल करके किसी को लाटरी लगने का मैसेज, किसी को फोन करके उसका बैंक एकाउंट हैक होने और कार्ड बंद होने का डर दिखाकर जानकारी ले लेते हैं। किसी को एनीडेस्क एप डाउनलोड करवाकर ठगी का शिकार बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed