फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Six women reached the assembly in seventeen elections

सत्रह चुनावों में छह महिलाएं पहुंची विधानसभा

Tue, 15 Feb 2022 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Six women reached the assembly in seventeen elections
गाजीपुर। जनपद में 1952 से लेकर 2017 तक कुल 17 विधानसभा चुनाव हुए हैं। इसमें जिले की छह महिलाएं जीतकर विधानसभा में पहुंची। उन्होंने आठ बार जिले का प्रतिनिधित्व किया। जिले में अब तक 137 विधायकों को चुने गए और इस दौरान तीन उप चुनाव हुए हैं। इनमें18 राजनीतिक दलों ने विभिन्न चुनावों में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

सबसे पहले भाजपा के टिकट पर शारदा चौहान विधानसभा में पहुंची। कैलाश नाथ यादव के निधन के बाद उनकी पत्नी को सपा प्रत्याशी बनाया और वह जीत कर विधानसभा में पहुंची। कृष्णानंद राय की पत्नी अलका राय दो बार भाजपा के टिकट पर मुहम्मदाबाद से जीतकर विधानसभा में पहुंची। शादाब फातमा ने सपा के टिकट पर गाजीपुर सदर और जहूराबाद से जीतकर विधानसभा पहुंची। भाजपा के टिकट पर 2017 संगीता बलवंत, सुनीता सिंह ने भी जीत हासिल की।
विज्ञापन

जिले में सबसे अधिक छह बार विधायक बनने का रिकार्ड ओमप्रकाश सिंह के नाम है जो दिलदारनगर और जमानिया सीटों से विजयी हु। दूसरा स्थान अफजाल अंसारी और विजय शंकर सिंह के नाम रहा है। इन दोनों ने मुहम्मदाबाद सीट से पांच-पांच बार जीत हासिल की। चार बार विधायक बनने वालों में देवराम, रघुवीर, वशिष्ठ नारायण शर्मा और झिलमिट राम का नाम शामिल है। जिले में हुए अब तक के चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर सर्वाधिक 25 विधायक चुने गए जबकि दूसरा स्थान समाजवादी पार्टी का रहा है, जिसके 21 विधायक जीत चुके हैं। तीसरा स्थान भाकपा का रहा है, जिसके टिकट पर 16 विधायक चुने गए। चौथे स्थान पर बहुजन समाज पार्टी रही है। उसके भी कुल 15 विधायक चुने गये और पांचवे स्थान पर भारतीय जनता पार्टी रही। भाजपा के अब तक दस विधायक निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य पार्टियों में भारतीय क्रांति दल के आठ, जनता पार्टी के सात, कांग्रेस ( आई ), भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और जनता दल ने छह- छह विधायक रहे। निर्दल के चार विधायक रहे। जनता (चरण) और सोशलिस्ट पार्टी के तीन-तीन, प्रजा सोशलिस्ट के दो, सुभासपा के दो और लोकदल, कौमी एकता दल (कौएद) एवं जनता पार्टी एस (जपा एस) के एक-एक विधायक चुने गये। वहीं,भाजपा ने चार और सपा ने एक महिला विधायक जिले को देने का श्रेय अर्जित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed