फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Six injured in a fight, suffered head injuries

Ghazipur News: मारपीट में छह घायल, सिर में आई चोट

Mon, 26 May 2025 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Six injured in a fight, suffered head injuries
सादात। थाना क्षेत्र के दो गांवों बक्सूपुर और सरदरपुर में रविवार रात आई बरात में बरातियों और घरातियों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्ष से छह लोग घायल हो गए। घायलों में अधिकतर लोगों के सिर में चोट लगी। मारपीट डीजे की धुन पर डांस करने और पुरानी रंजिश को लेकर हुई।
विज्ञापन

हुरमुजपुर ग्रामसभा के बक्सूपूर मौजा में सेवानिवृत्त शिक्षक रामधनी राम के नतनी की शादी में बरात आई थी। यहां पुरानी रंजिश और डीजे पर डांस को लेकर घराती पक्षों में जमकर लाठी-डंडा चला, जिसमें दो लोगों का सिर फट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर शादी संपन्न कराई। दूसरी घटना थानाक्षेत्र के सरदरपुर गांव की दलित बस्ती में हुई। यहां आजमगढ़ के तरवां से बरात बबलू राम के घर आई थी। यहां पर भी डीजे पर डांस को लेकर बराती और घराती आपस में भिड़ गए। यहां घराती सनी और विक्की सहित बरात में आए तीन लोगों के सिर फूटे और अंदरूनी चोट आई। दूल्हे की गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी। दूल्हे के भाई की पिटाई के कारण मामले ने तूल पकड़ लिया और वर पक्ष ने शादी करने से इंकार कर दिया। सूचना पर उपनिरीक्षक अनिल शुक्ला और अन्य पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर मामले को शांत कराते हुए शादी संपन्न कराई। घायलों का निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया। थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में अब तक किसी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed