फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Six accused of religious conversion arrested

Ghazipur News: धर्म परिवर्तन करा रहे छह आरोपी गिरफ्तार

Sat, 16 Nov 2024 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Six accused of religious conversion arrested
कासिमाबाद। बरेसर थाना क्षेत्र के शक्कापुर गांव में शुक्रवार की देर शाम धर्म परिवर्तन करा रहे छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मौके से धर्म की किताब और अन्य प्रचार सामग्री बरामद हुई है। पुलिस ने बताया कि काफी दिनों से प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने की शिकायत पुलिस को मिल रही थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

बरेसर थानाध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने बताया कि करीमुद्दीनपुर निवासी दयाशंकर तिवारी ने पुलिस को सूचना दी कि शक्कापुर गांव में एक जगह सैकड़ों लोग एकत्र हैं। आरोप है कि सभी लोगों को प्रलोभन देकर कुछ लोग दूसरा धर्म ग्रहण करवा रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां बड़ी संख्या में लोग एकत्र थे। सभी दूसरे धर्म की पुस्तक का अध्ययन कर रहे थे। कुछ लोग धर्म परिवर्तन की दीक्षा ले रहे थे। पुलिस ने मौके से छह लोगों को धर्म पुस्तक सहित अन्य सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि हम लोग एक धर्म से जुड़े हैं और धर्म परिवर्तन कराने का कार्य करते हैं। शिकायतकर्ता दयाशंकर तिवारी की तहरीर पर सलेमपुर निवासी प्रेमचंद, अवराकोल निवासी अनिल कुमार, शक्कापुर के राम योगेश बिंद, तिलाड़ी के राम अवध, रितेश कुमार एवं शक्कापुर निवासी बब्बन राम के खिलाफ मुकदमा दर्जकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की इस कार्रवाई से धर्म परिवर्तन करने व कराने वालों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed