फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sir... the mafia has taken over the government land

Ghazipur News: साहब... सरकारी जमीन पर माफिया ने कर लिया है कब्जा

Sat, 05 Jul 2025 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Sir... the mafia has taken over the government land
गाजीपुर/जमानिया। जिले की तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस जमानिया तहसील में हुआ।
विज्ञापन

डीएम अविनाश कुमार और एसपी डॉ. ईरज राजा की मौजूदगी में यहां 95 प्रार्थना पत्र आए लेकिन निस्तारण केवल नौ का हुआ। जनपद की सभी तहसीलों में 438 प्रार्थना-पत्र आए। इनमें से मौके पर 45 का निस्तारण किया गया।
बेटाबर के सोनू राय ने फरियाद लगाते हुए कहा कि गांव स्थित सरकारी कोर्ट की जमीन पर भू-माफिया ने कब्जा कर लिया है। कई बार प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। बेटाबर के ओमप्रकाश वर्मा ने कहा कि ग्रामसभा की नवीन परती भूमि पर अतिक्रमण किया गया है।
विज्ञापन

अतिक्रमण अब तक हट नहीं पाया है। स्थानीय स्टेशन स्थित गल्ला मंडी के इस्लाम ने डीएम-एसपी से कहा कि तहसीलदार की मिलीभगत से गड़बड़ी हो रही है।
बघरी के अब्दुल जब्बार अंसारी ने कहा कि पुत्र की मृत्यु के बाद अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। जिसको लेकर कई बार प्रार्थना पत्र दिया गया है। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज, परियोजना निदेशक राजेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed