फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   signature

डिजिटल सिग्नेचर के लिए 35 सेकेंड में ग्राम प्रधान को देनी होगी जानकारी

Tue, 22 Jun 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
signature
गाजीपुर। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने ग्राम प्रधानों के डिजिटल सिग्नेचर बनाने की प्रक्रिया में बदलाव किया है। इस बार निर्वाचित ग्राम प्रधानों को डिजिटल सिग्नेचर बनवाने के लिए आनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद उनके वाट्सएप नंबर पर एक लिंक भेजा जाएगा। इसे खोलने के बाद 35 सेकेंड का वीडियो बनाना होगा। जिसमें उन्हें अपने बारे में पूरी जानकारी देनी होगी। खास बात यह है कि वीडियो बनाते समय एक हाथ में आधार कार्ड और प्रधानी का सर्टिफिकेट होना जरूरी है। प्रधान की ओर से दी गई जानकारी सही होने पर तुरंत उसके मोबाइल पर ओटीपी नंबर आएगा। वह भी इसी 35 सेकेंड में टाइप करना होगा। लिंक आने के बाद नाम, ग्राम पंचायत का नाम, जन्मतिथि समेत अन्य सूचनाएं देनी है। इसके बाद ही सिग्नेचर के लिए अर्हता पूरी होगी। मिली जानकारी के अनुसार, डिजिटल सिग्नेचर बनाने की जिम्मेदारी लखनऊ की निजी संस्था को दी गई है। संस्था की ओर से सिग्नेचर तैयार कर पंचायती राज विभाग की वेबसाइट और इसकी जानकारी डाक से संबंधित ग्राम प्रधान को आएगी। इसमें करीब सात दिन का समय लगेगा। इस प्रक्रिया के बाद प्रधानों को वित्तीय अधिकार मिल पाएंगे। सराकर ने फर्जीवाड़ा रोकने और पारदर्शिता के लिए इस बार प्रक्रिया थोड़ी जटिल कर दी है। अधिकारियों का मानना है कि इससे धांधली रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed