फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Signature campaign launched in protest against the increase in the prices of petrol, diesel and gas

पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतों में वृद्धि के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया

Thu, 15 Jul 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Signature campaign launched in protest against the increase in the prices of petrol, diesel and gas
पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतों में वृद्धि के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को बंशीबाजार में प्रदर्शन किया। महंगाई पर लगाम लगाने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। विरोध प्रदर्शन के दौरान पेट्रोलियम उत्पाद के मूल्य बढ़ोतरी पर कांग्रेस नेताओं ने चिंता व्यक्त किया। बंशीबाजार स्थित पेट्रोल पंप पर हस्ताक्षर अभियान को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि महंगाई ने जनता को मुश्किल में डाल दिया है। पहले कोरोना ने धन जन की हानि पहुंचाई इसके बाद सरकार की ओर से लागू महंगाई ने जनता को परेशानी में डाल दिया है। आरोप लगाया कि विश्व बाजार में कच्चा तेल के मूल्य में कमी के बावजूद भारत में महंगे दर पर पेट्रोलियम उत्पाद बेचा जा रह है। पेट्रोलियम उत्पाद के शुल्क में बढोतरी की मार जनता पर पड़ रहा है। इस दौरान पेट्रोल लेने पंप पर आने वाले लोगों से महंगाई के विरोध में हस्ताक्षर कराया गया। इस अवसर पर हिमांशु श्रीवास्तव, मनीष कुमार राय, सदानंद गुप्ता, रतन तिवारी, अनुराग पांडेय, अभय गुप्ता, रईस अहमद, संदीप विश्वकर्मा, माधव कृष्ण, सतीश गुप्ता, अवधेश साहू, जयविजय गुप्ता, लखन श्रीवास्तव, आनंदप्रकाश सिंह, अखिलेश खरवार, ओमप्रकाश पांडेय, राशिद हाशमी, मो. इस्लाम, महबूब निशा आदि उपस्थित थीं। मरदह: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में करदह कैथवली चट्टी स्थित पंप पर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने प्लास्टिक के रोलेक्स चार्ट पर पार्टी का झंडा बैनर लगाकर हस्ताक्षर कराया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने महंगाई के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए नारे लगाए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील राम, ब्लाक अध्यक्ष डा. अवधेश भारती, उपेंद्र कुमार, राजेश गुप्ता, दिनेश राम, संदीप कुमार, प्रमोद कुमार, चंदन राम, राजेंद्र राजभर, मनोज पासवान, कैलाश चौधरी आदि मौजूद थे। दुल्लहपुर: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में बाजार से नारेबाजी करते हुए जिला महासचिव जावेद आलम के नेतृत्व में जलालाबाद पेट्रोल पंप पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रीराम प्रजापति, डॉ. बृजेश यादव, वीरेंद्र राम, गिरजाशंकर राय, रामनारायण यादव, नीरज यादव, वीरेंद्र यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed