फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Siduna trains will halt today

सिधौना में आज से रुकेंगी ट्रेनें

Mon, 15 Feb 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर Updated Mon, 15 Feb 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Siduna trains will halt today
 रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने रविवार को सिधौना में सिधौना-रामपुर हाल्ट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि रेलवे ने देश की मूलभूत संरचनात्मक आवश्यकता को पूरा करने की ही भूमिका नहीं निभाई है बल्कि बिखरे हुए क्षेत्र को एक साथ जोड़कर देश की राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संवर्द्धन करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह हाल्ट स्टेशन वाराणसी-गाजीपुर क्षेत्र के दर्जनों गांव के लोगों का यातायात सुगम बनाएगा। मंडल रेल प्रबंधक सतीश के कश्यप ने कहा कि यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए पूर्वोत्तर रेलवे प्रतिबद्ध है। वाराणसी-औड़िहार के बीच रेलवे लाइन का दोहरीकरण एवं विभिन्न स्टेशनों पर यात्री शेडों का निर्माण एवं पेयजल आदि की व्यवस्था इस कड़ी में एक प्रयास है। इस मौके पर राजकुमार सिंह, प्रवीण सिंह, प्रभुनाथ गुप्ता, अजय यादव, संजय सिंह, दयाशंकर मिश्र दयालू, लवप्रकाश सिंह, फौजदार सिंह, शिवकुमार पाठक, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त अध्यापक मुन्नीलाल पांडेय आदि उपस्थित थे। सिधौना गांव के सेवानिवृत्त टिकट परीक्षक रामाधार मिश्र ने यहां से पहला टिकट खरीदा। कार्यक्रम का संचालन मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने किया।  
विज्ञापन


 औड़िहार जंक्शन पर यात्री प्रतीक्षालय का लोकार्पण रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने रविवार को किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विश्वस्तरीय रेल सुविधाओं का विकास करने के लिए रेल मंत्रालय प्रतिबद्ध है। इसके लिए मंत्रालय लगातार प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को विशेष यात्री सुविधा, महिलाओं एवं दिव्यांगों के लिए स्पेशल कोच की व्यवस्था से आम जनता का झुकाव तेजी से रेल यात्रा की ओर हुआ हैै। औड़िहार जंक्शन का मंडल रेल में महत्वपूर्ण स्थान है। ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व से जुटे इस जंक्शन पर यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रतीक्षालय का निर्माण महत्वपूर्ण कदम है। लोकार्पण कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिदानंद सिंह, बृजेन्द्र राय, विरेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश सिंह, गिरीशचन्द्र गुप्ता, मनीष तिवारी के साथ मंडल रेल प्रबंधक सतीश के कश्यप, मुख्य वाणिज्य प्रबंधक एपी सिंह, मुख्य अभियंता पूर्वोत्तर रेलवे (निर्माण) एचके सिंह, ओपी अग्रवाल, प्रदीप कुमार, संजय सेठ, आईसी सुभाष, आरपीएफ कमांडेंट आरके शर्मा, दयाशंकर, प्रभारी निरीक्षक रेल सुरक्षा बल एसके मिश्र, प्रभारी निरीक्षक जीआरपी रमेशचन्द्र उपस्थित थे। इससे पूर्व औड़िहार के स्टेशन अधीक्षक राजनारायण ने रेल राज्यमंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने किया।


राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने सिधौना और औड़िहार में आम जनता को संबोधित करते कहा कि आचार संहिता के चलते वह कोई वायदा नहीं करेंगे लेकिन रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध हैं। 25 फरवरी का क्षेत्र इंतजार करे। 25 फरवरी के बाद आप लोग एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी बांटेंगे। उनके इस वक्तव्य को लेकर क्षेत्र में तमाम चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। कुछ लोग रेल राज्यमंत्री के प्रयासों से रेल क्षेत्र में किसी बड़ी उपलब्धि से क्षेत्र को नवाजने की बात कर रहे थे तो तमाम लोग हाल के दिनों में श्री सिन्हा के पार्टी संगठन में प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने एवं आगामी विधानसभा चुनाव में बतौर भाजपा के मुख्यमंत्री प्रमोट करने की चर्चा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed