फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Shweta Singh became women's joint minister

Ghazipur News: शिक्षक संघ के चुनाव में महिला संयुक्त मंत्री बनी श्वेता सिंह

Sat, 22 Apr 2023 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Shweta Singh became women's joint minister
सुहवल। गरूआ मकसुदपुर स्थित महात्मा गांधी सती स्मारक महाविद्यालय में मनोविज्ञान विभाग में प्रोफेसर के पद पर तैनात श्वेता सिंह ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के हुए चुनाव में महिला संयुक्त मंत्री के पद पर जीत हासिल की है। उनकी इस जीत से महाविद्यालय परिवार सहित उनके समर्थकों में हर्ष है। लोगों ने इस जीत पर श्वेता सिंह का फूल-माला पहना कर स्वागत किया, साथ ही समर्थकों ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ का चुनाव गाजीपुर स्थित स्वामी सहजानंद सरस्वती महाविद्यालय में आयोजित किया गया था, जिसमें मनोविज्ञान की प्रोफेसर श्वेता सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 115 मतों से पराजित कर महिला संयुक्त मंत्री के पद का यह चुनाव जीत लिया। चंदौली जनपद के जंसो की मडई गांव निवासी श्वेता सिंह ने अपनी इस जीत पर सबके प्रति आभार व्यक्त करते हुए बातचीत में उन्होंने बताया कि यह जीत उनकी नहीं है यह जीत सभी शिक्षकों की जीत है, उन्होंने कहा कि वह हमेशा से ही शिक्षक हितों की खातिर प्रयासरत रही है। श्वेता सिंह ने कहा कि मैं शिक्षकों से संबंधित समस्त समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहूंगी। शिक्षकों का किसी भी स्तर पर उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा, कहा कि उनका यह भी प्रयास रहेगा कि वह अपने संगठन का विस्तार कर उसके मजबूती एवं एकजुटता का प्रयास करेंगी। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डाक्टर सुशील कुमार तिवारी, डाॅ. रमाशंकर यादव, सुबाष चंद्र यादव, राजीव कुमार, प्रिया शुक्ला, अश्वनी कुमार सहित महाविद्यालय के कर्मचारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed