फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Shri Hari will wake up from Yoga Nidra, auspicious work will be done

योगनिद्रा से जगेंगे श्री हरि, होंगे मांगलिक कार्य

Sun, 30 Oct 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Shri Hari will wake up from Yoga Nidra, auspicious work will be done
गाजीपुर। कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को भगवान श्रीहरि जग जाते हैं। इसलिए वर्ष में पड़ने वाली सभी एकादशियों में इस एकादशी का महत्व सबसे अधिक माना जाता है। इसे प्रबोधनी, देवउठनी और देवोत्थान एकादशी भी कहा जाता है। देवोत्थान एकादशी के साथ ही मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। साथ ही द्वादशी तिथि को तुलसी मां के पौधे के साथ शालिग्राम का विवाह भी कराया जाता है। पंडित वरुण त्रिपाठी ने बताया कि वैसे तो द्वादशी के दिन शालिग्राम व तुलसी विवाह के उपरांत मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। इसके अलावा विवाह मुहूर्त में मास, नक्षत्र, तिथि, दिन, लग्न और लग्न शुद्धि आदि का भी विशेष महत्व माना जाता है। लेकिन इन सब में इस बात का विशेष ध्यान देना होता है कि शुक्र भी उदय हो। जबकि 29 सितंबर से शुक्र अस्त चल रहे हैं। इसलिए इन दिनों मांगलिक एवं शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। इस दौरान किए गए कार्यों के शुभ एवं अच्छे परिणाम नहीं मिलते हैं। 20 या 21 नवंबर को शुक्र उदय होंगे। तभी विवाह के शुभ मुहूर्त मिलेंगे। नवंबर में 25 तारीख और दिसंबर में 2, 7, 8, 13 और 15 को लग्न का मुहूर्त है। इसके बाद 16 दिसंबर को सूर्य के धनु राशि में चले जाने से खरमास प्रारंभ हो जाएगा। इसलिए खरमास के दिनों में हलवाई, बैंड बाजा, आतिशबाजी, टेंट हाउस संचालक, सजावट सहित अन्य कारोबार से जुड़े धंधों पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed