Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Shri Hari awakens from Yog-nidra; Devutthana Ekadashi celebrated with devotion.

Ghazipur News: योगनिद्रा से जागे श्रीहरि, श्रद्धाभाव से मनाई गई देवउठनी एकादशी

Fri, 20 Nov 2026 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Shri Hari awakens from Yog-nidra; Devutthana Ekadashi celebrated with devotion.
मुहम्मदाबाद में देवोत्थान एकादशी पूजन करते श्रद्धालु। संवाद
गाजीपुर। देवउठनी एकादशी का पावन पर्व शुक्रवार को शहर सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह को लेकर घर-घर में धार्मिक उत्सव का माहौल रहा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भगवान विष्णु का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। वहीं महिलाओं ने तुलसी विवाह की रस्म पूरी कर धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया।
विज्ञापन

पर्व के अवसर पर सुबह से ही शहर के विभिन्न गंगा घाटों पर स्नान के लिए लोग पहुंचने लगे थे। स्नान के बाद घरों की साफ-सफाई कर महिलाओं ने आंगन में रंगोली बनाई और पूजा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया। महिलाओं ने बाजार से विशेष रूप से गन्ना, फूल-माला, पूजा सामग्री और शृंगार के सामान की खरीदारी की। इसके बाद तुलसी पौधे को आकर्षक ढंग से सजाया गया और लाल चुनरी ओढ़ाकर दुल्हन का स्वरूप दिया गया। इस दौरान तुलसी माता को चूड़ी, सिंदूर सहित अन्य शृंगार सामग्री अर्पित की गई। भगवान विष्णु की प्रतिमा के सामने धूप-दीप जलाकर पूजन-अर्चन किया गया। 'उठो देव, जागो देव' के पारंपरिक जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। इसके बाद श्रद्धालुओं ने घरों में तुलसी विवाह की धार्मिक रस्म पूरी की। महिलाओं ने तुलसी विवाह की कथा सुनी और एकादशी व्रत के धार्मिक महत्व को जाना। पूजा के दौरान भगवान विष्णु को गन्ना, नया गुड़ सहित विभिन्न पारंपरिक प्रसाद अर्पित किए गए। श्रद्धालुओं ने तुलसी के मंडप की परिक्रमा कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पंडित मुनींद्रनाथ उपाध्याय के अनुसार, शाम को भद्रा होने के कारण तुलसी विवाह सहित धार्मिक अनुष्ठानों के लिए दिन के शुभ मुहूर्त को प्राथमिकता दी गई। इसी वजह से दिवा लग्न में विवाह कार्यक्रम दोपहर दो बजे तक संपन्न करा लिए गए। इसी के साथ चातुर्मास का समापन हो जाता है और विवाह, गृहप्रवेश, यज्ञोपवीत सहित अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत मानी जाती है। करीमुद्दीनपुर क्षेत्र में देवउठनी एकादशी का पर्व हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने एकादशी का व्रत रखकर तुलसी विवाह संपन्न कराया। विवाह की रस्म पूरी होने के बाद महिलाओं ने दीप प्रज्वलित कर आरती की तथा घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। बाजारों में गन्ने की खूब खरीदारी हुई। देवउठनी के साथ ही मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो गई और विवाह एवं अन्य शुभ संस्कारों के लिए मुहूर्त तय किए जाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed