फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Showed strength in paddy procurement, achieved 98 percent target

Ghazipur News: धान खरीद में दम दिखाया, 98 फीसदी लक्ष्य पाया

Thu, 02 Mar 2023 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Mar 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Showed strength in paddy procurement, achieved 98 percent target
जिले में 211636.519 मीट्रिक टन हुई धान की खरीद
विज्ञापन

5527 किसानों से हुई खरीद, 33512 को किया गया भुगतान
बीते वर्ष 27 तक हुई थी 211215.956 एमटी की खरीद
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। जिले में दो लाख 11 हजार एमटी से अधिक धान की खरीद बीते सोमवार तक कर ली गई है। यह निर्धारित लक्ष्य की तुलना में लगभग 98 फीसदी है। धान की यह खरीद साढ़े 35 हजार से ज्यादा किसानों से हुई है। इसमें करीब साढ़े 33 हजार किसानों को 40994.68 लाख का भुगतान कर दिया गया है। 2015 किसानों का भुगतान किया जाना है।
शासन की ओर से इस वर्ष जिले को दो लाख 15 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके लिए विभिन्न संस्थाओं के 124 क्रय केंद्र खोले गए थे। इसमें खाद्य विभाग के 34, पीसीएफ 15, पीसीयू 46, यूपीएसएस 21, कृषि उत्पादन मंडी समिति चार, मंडी समिति से संबद्ध एफपीओ-एफपीसी तीन तथा भारतीय खाद्य निगम का एक केंद्र शामिल है। खरीद के लिए पहली नवंबर से 28 फरवरी तक की अवधि निर्धारित की गई थी। 27 फरवरी तक जिले में 211636.519 एमटी की खरीद की गई थी। यह लक्ष्य के सापेक्ष 98.44 प्रतिशत है।
विज्ञापन

इसमें खाद्य विभाग 78885.562 एमटी, पीसीएफ 22919.367, पीसीयू 69970.475, यूपीएसएस 29334.815, कृषि उत्पादन मंडी समिति 7288.980, मंडी समिति से संबद्ध एफपीओ-एफपीसी 1758.920 तथा भारतीय खाद्य निगम ने 1478.400 एमटी की खरीद की है। पिछले वर्ष अब तक 211215.956 एमटी की खरीद की गई थी। इस बार यह खरीद 35527 किसानों से की गई है। इसमें अब तक 33512 किसानों को 40994.68 लाख का भुगतान किया गया है। शेष 2015 किसानों का भुगतान करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुहवल संवाददाता के अनुसार स्थानीय गांव स्थित राजकीय धान क्रय केंद्र पर बीस हजार कुंतल लक्ष्य के सापेक्ष मंगलवार को खरीद के अंतिम दिन 576 किसानों से 28.344 कुंतल धान की खरीद की जा चुकी है। इसमें 540 किसानों की धनराशि का भुगतान उनके खातों में किया जा चुका है। शेष के भुगतान की प्रक्रिया जारी है। क्रय केंद्र के एसएमआई कृष्ण कुमार ने बताया कि धान की खरीद लक्ष्य से अधिक हो चुकी है। भुगतान भी अंतिम चरण में है। मरदह संवाददाता के अनुसार विकासखंड में कुल 11 जगह धान क्रय केंद्र खोले गए हैं। राजकीय धान क्रय केंद्र प्रथम भवानीपुर, द्वितीय कंसहरी पर तैनात केंद्र प्रभारी प्रेमनारायण यादव ने बताया कि 43 सौ एमटी खरीद की गई है।
गहमर संवाददाता के अनुसार स्थानीय गांव के क्रय केंद्र पर धान क्रय के अंतिम दिन होने के कारण किसानों की भीड़ लगी रही। गहमर क्रय केंद्र पर अब तक कुल 30 हजार कुंतल तो भदौरा क्रय केंद्र पर 21 हजार कुंतल धान की खरीद हो चुकी है। अधिकांश क्रय केंद्रों पर धान को रखने की उत्तम व्यवस्था नहीं की गई है। कहीं पानी के कारण तो कहीं चूहे के काटने से खरीदा गया धान बर्बाद हो रहा है। इस संबंध में एसएमआई राकेश तिवारी ने बताया कि सरकार द्वारा 28 फरवरी तक धान क्रय करने की अंतमि तिथि निर्धारित की गई थी।

0000
0000 कोट 0000
जिले में एफसीआई के पास नियमित एवं अस्थाई गोदाम मिलाकर करीब 35 हजार एमटी भंडारण की क्षमता है। जिले की बड़ी राइस मिलों को वाराणसी एवं आजमगढ़ डिपो से टैग किया गया है। गाजीपुर में पीडीएस खाद्यान्न के उठान के बाद बनने वाले रिक्त स्थान पर मिलों से चावल का भंडारण कराया जा रहा है।- रतन कुमार शुक्ला, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
(फोटो भी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed