फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Showed respect and reverence towards soldiers

Ghazipur News: सैनिकों के प्रति श्रद्धा और सम्मान का भाव दिखाया

Fri, 23 May 2025 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Showed respect and reverence towards soldiers
मुहम्मदाबाद। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेनाओं के सम्मान में भाजपा मुहम्मदाबाद देहात मंडल की ओर से आबादान उर्फ बैरान प्राथमिक विद्यालय से बैरान बाजार तक भारत शौर्य तिरंगा यात्रा मंडल अध्यक्ष आलोक शर्मा के नेतृत्व में निकाली गई।
विज्ञापन

रास्ते भर भारत माता की जय और भारतीय सैनिकों के सम्मान में गगनभेदी नारे लगाए जा रहे थे। इसमें शामिल लोगों में देश के सैनिकों के प्रति श्रद्धा और सम्मान का भाव था।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि युवा नेता पीयूष राय ने कहा कि पहलगाम की घटना का बदला हमारे सैनिकों ने बड़े ही शौर्य एवं पराक्रम के साथ लिया है। अब भारत बदल गया है और अपने कुशल नेतृत्व के सानिध्य में आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर मारने को हर समय तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा में शामिल लोग हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद आदि के नारे लगा रहे थे। यात्रा में पूर्व मंडल अध्यक्ष प्यारेमोहन सिंह यादव, योगेश कुशवाहा, अखिलेश राय, पुनीत राय, काशीनाथ सिंह यादव, अंजलेश तिवारी, राकेश गुप्ता, ओमप्रकाश यादव, राजेश शर्मा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed