{"_id":"6851a96f2e2ce25e3600170a","slug":"shots-fired-in-a-dispute-over-son-in-laws-residence-at-in-laws-house-brother-in-law-and-neighbour-injured-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-134438-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: दामाद के ससुराल में रहने के विवाद में चली गोली, साला और पड़ोसी घायल; फोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: दामाद के ससुराल में रहने के विवाद में चली गोली, साला और पड़ोसी घायल; फोर्स तैनात
Tue, 17 Jun 2025 11:14 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 11:14 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में गोली चलने की सूचना मिलते ही माैके पर सैदपुर थाने की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
गाजीपुर सैदपुर थानाक्षेत्र के टोडरपुर गांव में मंगलवार की दोपहर पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। ससुराल के मकान में रहने को लेकर जीजा-साले में विवाद हो गया। इस दौरान चली गोली से साला और बीचबचाव करने आया पड़ोसी घायल हो गए। सैदपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
टोडरपुर निवासी लीलावती यादव अपने बेटे रामबाबू यादव और राहुल यादव के साथ रहती हैं। उनके मकान में उनकी शादीशुदा बेटी अंबालिका यादव भी आकर रहती हैं।
तीन माह से अंबालिका के पति करंडा निवासी दिनेश यादव उर्फ बबलू भी आकर रहने लगे। लीलावती के बेटे रामबाबू यादव ने इसका विरोध किया। इसे लेकर मंगलवार को कहासुनी होने लगी। आरोप है कि दिनेश यादव ने फोन कर अपने सहयोगियों को बुला लिया।
विज्ञापन
उन्होंने यहां आकर फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली रामबाबू यादव (32) के पेट में लगी। बताया जा रहा है कि गोली अंदर फंस गई है। वहीं, बीचबचाव करने पहुंचे पड़ोसी पीयूष यादव (26) के हाथ में भी एक गोली लग गई। दोनों घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आया गया, जहां से रामबाबू को वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। घायल रामबाबू यादव के परिजन प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल लेकर चले गए। वहीं पीयूष यादव का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर में चल रहा है। तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।