{"_id":"655a5f080088919b720adb64","slug":"shot-to-take-revenge-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-6682-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: बदला लेने के लिए मारी थी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: बदला लेने के लिए मारी थी गोली
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के शेखटोला स्थित सांसद आवास फाटक के पास शनिवार की देर शाम युवक के पेट और सीने में गोली मारने वाले आरोपी को पुलिस ने रविवार को 24 घंटे के अंदर पिस्टल सहित धर-दबोचा। पुलिस ने बताया अंजू ने आरोपी की बहन से शादी कर ली थी। बदला लेने के लिए आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। इस घटना में भूजा लेने जा रहे एक युवक के पैर में भी गोली लगी थी। शेखटोला निवासी अंजू कुरैशी चबूतरे पर बैठा था। शाम करीब सात बजे एक युवक आया और अंजू कुरैशी पर ताबड़तोड़ गोली चलाने लगा। दो गोली सीने और पेट के बीच दाहिने तरफ लगी। वहीं, रास्ते से भूजा लेने आए शाहिद के दाहिने पैर में भी गोली लगी। दोनों को मेडिकल कालेज अस्पताल लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने घायलों को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था।
इधर पुलिस देर शाम अज्ञात हमलावर के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन में जुटी हुई थी। पुलिस के छानबीन में आरोपी आमिर खान उर्फ भोलू निवासी शेख टोला वार्ड नंबर आठ का नाम प्रकाश में आया। आरोपी को दबोचने के लिए पुलिस क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर अदिलाबाद चौराहे के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल भी बरामद किया।
पूछताछ में उसने बताया कि घायल ने उसकी बहन से शादी की थी। यह बात उसे नागवार लगी, बदला लेने के लिए उसे गोली मार दी। कोतवाल घनानंद त्रिपाठी ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया गया।