{"_id":"5feb6c5e8ebc3e41d57c3580","slug":"shoe-stocking-gift-to-children-in-the-new-year-ghazipur-news-vns5662161124","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए वर्ष में मिलेगी बच्चों को जूता-मोजा की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए वर्ष में मिलेगी बच्चों को जूता-मोजा की सौगात
विज्ञापन
गाजीपुर। परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं को जूता-मोजा उपलब्ध कराया जाना है। इसके लिए संबंधित बच्चों के जूतों की केटेगरी एवं नाप की सूची विभाग को भेज दी गई है। नए वर्ष में जिले के दो लाख 68 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं को यह सौगात मिलेगी।
परिषदीय विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन के उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए कई प्रोत्साहन योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इनमें मध्याह्न भोजन योजना, नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण, नि:शुल्क ड्रेस, स्वेटर के बाद नि:शुल्क जूता एवं मोजा बच्चों को देने की योजना चलाई जा रही है। जुलाई माह में किताब एवं नवंबर में ड्रेस का वितरण किया जा चुका है। स्वेटर का वितरण भी लगभग पूरा कर लिया गया है। अब जूता-मोजा देने की बारी है। जिले में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक के 2269 विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इन विद्यालयों में दो लाख 68 हजार 805 बालक-बालिका अध्ययनरत हैं। इन बच्चों को जूता एवं मोजा देने के लिए इनके पैर की नाप प्रधानाध्यापकों के माध्यम से प्राप्त कर बेसिक शिक्षा विभाग को भेज दी गई है। नामित फर्म की ओर से जिले को जूता उपलब्ध कराने के बाद उसका सत्यापन कराया जाएगा। इसके बाद जूता प्राप्त होते ही विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों एवं अभिभावकों की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं को जूता का वितरण किया जाएगा। इस संबंध में जिला समन्वयक समेकित अनुपम गुप्ता ने बताया कि जूता उपलब्ध होने के बाद गठित समिति की ओर से उसका सत्यापन किया जाएगा। जनवरी माह में जूता उपलब्ध कराने की उम्मीद है।