{"_id":"67fab2fdc17764427302692c","slug":"sho-should-intensify-patrolling-to-keep-an-eye-on-criminals-sp-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-130994-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधियों पर निगरानी के लिए गश्त तेज करें थानाध्यक्ष : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधियों पर निगरानी के लिए गश्त तेज करें थानाध्यक्ष : एसपी
विज्ञापन
गहमर। पुलिस अधीक्षक डाॅ. ईरज राजा ने शनिवार की दोपहर कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक को पुलिस टीम ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने कोतवाली के विभिन्न मामलों की जांच की। पुलिस गश्त तेज करने का निर्देश दिया।
साथ ही पुलिस के सामने उत्पन्न हो रहीं समस्याओं को भी जाना। इसके बाद उन्होंने प्रभारी निरीक्षक कक्ष, सीसीटीएनएस कंप्यूटर कक्ष, भोजनालय, मालखाना, मालखाना रजिस्टर, पुरुष हवालात, महिला हेल्प डेस्क और थाना परिसर व बैरिक का निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ सिंह से थाने के विभिन्न मामलों के बारे में जानकारी ली। कहा कि क्षेत्र के संभ्रांत लोगों, ग्राम प्रधानों और प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर गांव-मुहल्ले में अवांछित गतिविधियों की सूचना एकत्र करें।
कहा कि न्यायालय से जुड़े मामलों का त्वरित निस्तारण करें। ग्रामीण इलाकों में पुलिस हेल्पलाइन नंबर यूपी 112, वूमेन पावर लाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के साथ ट्विटर सेवा के बारे में जागरूक किया जाए। ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं पूछी। इस मौके पर सीओ रामकृष्ण तिवारी, विवेक पाठक, पुष्पेश दुबे, कौशलेश मिश्रा, मुरली कुशवाहा, पुरुषोत्तम सिंह आदि रहे।