फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   shivpal yaday in ghazipur

प्रदेश के थानों में बिना पैसे के कोई काम नहीं हो रहा

Mon, 11 Nov 2019 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
shivpal yaday in ghazipur
कासिमाबाद। प्रदेश का हर तबका सरकार की नीतियों के कारण परेशान है। उत्तर प्रदेश के थानों में बिना पैसे के कोई काम नहीं हो रहा है। यह बातें प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने रविवार को प्रभुनारायण सिंह महाविद्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा का सबसे बड़ा वोट बैंक व्यापारी तबका रहा है। आज वह सबसे ज्यादा परेशान है। यही हाल किसानों का है। चारों तरफ सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार अपनी नीतियों के कारण जनता का विश्वास खोती जा रही है। उत्तर प्रदेश में बलात्कार, हत्या, लूट, डकैती आदि की घटनाएं पूरे देश में सबसे ज्यादा घटित हुई हैं। हालत ऐसे बन गए हैं के जनता का कोई काम अधिकारी नहीं कर रहे हैं और बिना पैसे लिए कोई काम नहीं कर रहे हैं। सबसे खराब हालत थानों की हो गई है। थाना में बिना पैसे दिए जनता का काम नहीं हो रहा है। पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। श्री यादव ने कहा कि जब मैं सरकार में था तो गाजीपुर जिले के जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा काम हुए। यहां की सड़कें, तहसील सहित वह सभी काम हुए जिसको यहां की विधायक ने कराना चाहा। प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि ढाई वर्ष में एक भी विकास कार्य नहीं दिखाई दे रहा है। यह सरकार सिर्फ बयानबाजी करने में लगी है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भाजपा को हराने के लिए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ही विकल्प के रूप में दिखाई दे रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर सरकार द्वारा जनता के खिलाफ किए गए कार्यों को उजागर करने को कहा। इससे पूर्व पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका कासिमाबाद चौक पर एवं प्रभु नारायण सिंह महाविद्यालय में माला पहना कर स्वागत किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बिजाधर यादव, बृजभान सिंह बघेल, मुश्ताक अंसारी, रविंद्र यादव, हीरामणि चौहान, बीरबल चौहान उपस्थित थे।
विज्ञापन

धर्म के नाम पर राजनीति करने वाले बेनकाब
कासिमाबाद। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने प्रभु नारायण महाविद्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि राम जन्मभूमि बाबरी मस्जिद का विवाद पूरी तरह से समाप्त हो चुका है। सुप्रीम कोर्ट का फैसला काफी सुप्रीम रहा है। उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर राजनीति करने वाले बेनकाब हो गए हैं। यह मामला काफी लंबे समय से चल रहा था। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के मुद्दे से भाजपा का कोई सरोकार नहीं रहा है। उसने सिर्फ वोट की राजनीति की है। सवाल करते हुए पूछा कि ताला किसने खुलवाया, पूजा करने के लिए आदेश किसने दिया, जमीन को किसने अधिग्रहित किया, यह सब देशवासी जानते हैं। इन लोगों ने सिर्फ रोटी सेंकने का काम किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि अब इस पर किसी को एतराज नहीं जताना चाहिए। सबरीमाला मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को दरकिनार कर भाजपा को वहां पर आस्था का सवाल उठाने पर कहा कि इनका देश के संविधान और कानून से कोई मतलब नहीं है। यह सिर्फ वोट की राजनीति करते हैं। यह हम लोग बहुत पहले से कहते चले आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed