{"_id":"686ead175c416930d4003d1c","slug":"shiva-temples-decorated-for-saavan-there-will-be-a-lot-of-fun-in-visiting-and-worshipping-mahadev-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-135649-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: सावन के लिए सजे शिवालय, महादेव के दर्शन-पूजन की रहेगी धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: सावन के लिए सजे शिवालय, महादेव के दर्शन-पूजन की रहेगी धूम
विज्ञापन
गाजीपुर। भगवान शिव को समर्पित माह सावन 11 जुलाई से शुरू हो रहा है। इस पूरे महीने देवाधिदेव के दर्शन-पूजन की धूम रहेगी। सावन करीब आते ही प्रसिद्ध महाहर धाम सहित शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न शिव मंदिरों को सजाने और संवारने के काम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। धाम परिसर में दुकानदारों की ओर से अपनी-अपनी दुकानें सजाई जा रही हैं।
सावन में भगवान शंकर के दर्शन-पूजन का अलग महत्व है। इस दौरान प्रत्येक दिन शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ होती है। इस वर्ष 11 जुलाई से सावन शुरू हो रहा है। इसे देखते हुए बीते कई दिनों से मंदिरों में साफ-सफाई के साथ रंग-रोगन का कार्य किया जा रहा था। शुक्रवार को पहला दिन होने के कारण शहर और ग्रामीण क्षेत्र के शिव मंदिरों में भक्त दर्शन-पूजन के लिए पहुंचेंगे। इसके लिए मंदिरों को सजाने और संवारने का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। शहर के मिश्रबाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर, बड़ा महादेवा, लाल दरवाजा, कोटेश्वरनाथ, रायगंज स्थित अमरनाथ मंदिर, ददरीघाट स्थित शिव मंदिर पर पूरे माह भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन की धूम रहेगी। इसके लिए शिव मंदिरों में सावन मास की विशेष तैयारी की जा रही है ताकि भक्तों को भोलेनाथ के दर्शन में दिक्कत न हो। पूजन सामग्री बेचने के लिए अस्थायी दुकानें लगाने की तैयारी चल रही है। मरदह ब्लाॅक क्षेत्र के प्रसिद्ध महाहर धाम में सावन के सोमवार को जिले के साथ ही आसपास के अन्य जिलों से हजारों की संख्या में शिवभक्त देवाधिदेव का दर्शन-पूजन एवं जलाभिषेक करने के लिए पहुंचते हैं। इसे देखते हुए धाम परिसर में सभी तैयारियां लगभग पूरा कर ली गईं हैं। महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। दुकानदारों की तरफ से दुकानें सजाई जा रही हैं। शिव भक्तों की भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के भी व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं।
इस वर्ष सावन में चार सोमवार पड़ेंगे। इसमें पहला सोमवार 14 जुलाई, दूसरा 21 जुलाई, तीसरा 28 जुलाई और चौथा एवं अंतिम सोमवार चार अगस्त को पड़ेगा। सावन के सोमवार को महादेव के जलाभिषेक के लिए शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के स्थित शिव मंदिरों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।