फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Shiva temple of ancient Alipur Mandara will be rejuvenated by spending 52 lakhs

देश के लिए शहीद होने वाले वीर सपूतों को नमन करें

Mon, 26 Jul 2021 07:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
Shiva temple of ancient Alipur Mandara will be rejuvenated by spending 52 lakhs
सत्यदेव डिग्री कॉलेज में सोमवार को कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में कारगिल युद्ध के शहीदों के सम्मान में श्रद्धांजलि सभा हुई। इसमें शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया गया। इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम का प्रतीक कारगिल विजय दिवस हर वर्ष 26 जुलाई को मनाया जाता है। वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध में देश के वीर-जवानों ने पाकिस्तान को धूल चटा दी थी। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर प्रत्येक भारतीय का यह पुनीत कर्तव्य है कि देश के लिए शहीद होने वाले वीर सपूतों को नमन करें। उनकी कुर्बानियों के लिए उन्हें श्रद्धांजलि दें। हम सब लोग तब तक ही महफूज हैं जब तक भारत माता के वीर सपूत सरहदों पर खड़े हैं। कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों ने अपने अदम्य शौर्य और वीरता का जो परिचय दिया उसी का परिणाम था कि पाकिस्तान के हजारों सैनिक हताहत हुए थे। यह युद्ध 18 हजार फीट की ऊंचाई पर लड़ा गया था। इस युद्ध के दौरान भारतीय सैनिकों को कई बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तानी सैनिक ऊंची पहाड़ियों पर थे और हमारे वीर-जवानों को रात भर में चढ़ाई कर पहुंचना था। इसके बाद भी भारतीय वीरों ने विजय हासिल की। यह युद्ध 60 दिनों तक चला था और आखिर में पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी थी। इस अवसर पर डॉ. दिग्विजय उपाध्याय, दिनेश, संदीप कुशवाहा, अमित वर्मा, शाहेला परवीन, रश्मि सिंह, उरूज फात्मा, मोती वर्मा, अनुज नारायण, आशीष श्रीवास्तव, गुलशन अब्बास समेत छात्र-छात्राएं उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed