फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Shiva-Parvati story ends suffering

Ghazipur News: व्यथा समाप्त कर देती है शिव-पार्वती कथा

Wed, 14 Aug 2024 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Shiva-Parvati story ends suffering
भांवरकोल। क्षेत्र के शेरपुर कला स्थित महावीर मंदिर परिसर में नौ दिवसीय रामकथा के तीसरे दिन श्रीराम कथा वाचक विजय कौशिक महाराज ने शिव-पार्वती के विवाह का प्रसंग सुनाया। कहा कि शिवजी सती का त्याग करते हुए तपस्या में लीन हो गए। वह 87 हजार वर्ष लगातार तपस्या में लीन रहे।
विज्ञापन

कथा वाचक विजय कौशिक महाराज ने कहा कि शिव पार्वती कथा जीवन की व्यथा को समाप्त कर देती है। आज हजारों वर्ष बाद माता सती भोलेनाथ के सम्मुख बैठी हैं और भगवान शिव ने उनको क्षमा कर दिया। कहा कि शिव अपने गणों के साथ नंदी पर सवार होकर महाराज हिमाचल के द्वार पर पहुंचते हैं। बड़े धूमधाम से शिव और पार्वती का विवाह संपन्न होता है। विवाह प्रसंग के दौरान कथा पंडाल में बम बम भोले, हर हर महादेव का जयघोष गूंजता रहा। इस मौके पर अवधकिशोर राय, नंदकुमार उपाध्याय, चौधरी दिनेश राय, प्रेम शुक्ला, बालाजी राय, कल्पनाथ यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed