फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Shiv devotees ready to lift the kanwar, decorated shops will accompany the sparkling Ganga Ghat

कांवड़ उठाने को शिवभक्त तैयार, सजी दुकानें ...जगमगाते गंगा घाट देंगे साथ

Sat, 16 Jul 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Shiv devotees ready to lift the kanwar, decorated shops will accompany the sparkling Ganga Ghat
पवित्र माह सावन की धूम बाजारों से लेकर गंगा घाटों तक दिखाई देने लगी है। इसको लेकर शहर से लेकर ग्रामीणों इलाकों में दुकानों पर लोगों ने खरीदारी शुरू कर दी है। साथ ही शनिवार को शहर के ददरीघाट को जाने वाली सड़क से लेकर घाट सजकर तैयार हो गये। पहले सोमवार को जिन श्रद्धालुओं को जल चढ़ाना होगा वे रविवार को ही यहां से जल लेकर निकल पड़ेंगे।
विज्ञापन

कोरोना के दो साल बाद इस बार कहीं भी पाबंदी नहीं है। बाजार और शिवालय भी पूरी क्षमता के साथ खुल गये हैं। ऐसे में दुकानदार से लेकर श्रद्धालु काफी उत्साहित हैं। ददरीघाट पर करीब पचास दुकानें सज गई हैं। यहां के चौक-चौराहे से लेकर घाटों तक सजी दुकानें गेरुआ रंग के सामानों से पटी पड़ी हैं। कांवड़ियों के जरुरतों के समान, होटलों में खाने-पीने तथा गंगा घाट पर हर जगह लाइट की व्यवस्था की गई है। नगर प्रशासन के द्वारा गंगा घाट पर साफ-सफाई से लेकर लाइट की मुक्कम्मल व्यवस्था की गई है। मंदिरों में पहुंचने वाले भक्त बाबा का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक फूल-माला, भांग-धतूरा आदि की दुकानें भी बखूबी सजीं रहीं। वहीं, सुरक्षा के लिहाज से घाटों पर मंदिरों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गये हैं। जनपद के कई आला अफसरों ने कई प्रमुख शिवालयों की व्यवस्था देखी ।
विज्ञापन

ऐसे में सावन भर पूरे शिवालयों, गंगा घाटों पर आस्था की बयार बहेगी। प्रमुख शिव मंदिरों में कीर्तन-भजन का दौर जारी रहेगा। जो लगातार एक माह तक चलता रहेगा। मंदिरों को फूल-माला के साथ ही बिजली के झालरों से सजाया जाएगा। खासकर इस माह के प्रत्येक सोमवार को शिव का शृंगार करने के साथ ही मंदिरों को भव्य सजावट की जाएगी। भक्त शिव का दर्शन-पूजन कर निहाल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाहर धाम की व्यवस्थाएं देखीं
मरदह। क्षेत्र के महाहर धाम स्थित शिव मंदिर पर सावन मास के प्रथम सोमवार को आयोजित होने वाले कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने शनिवार की देर शाम को अपर पुलिस अधीक्षक राजधारी चौरसिया महाहर धाम शिव मंदिर परिसर व प्रांगण का मौका मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने महाहर धाम आने वाले सभी लिंक मार्गों पर उत्पन्न अव्यवस्थाओं को लेकर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला साथ ही साथ वाहन पार्किंग के मद्देनजर जगह चिह्नित किया। मंदिर परिसर व प्रांगण की जांच पड़ताल करते हुए अपने मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देशन दिया तथा जल्द से जल्द सभी कार्यों को पूर्ण करने का आदेश दिया। मंदिर परिसर पर समिति द्वारा लगाएं गये सीसी कैमरे का फीडबैक लिया तथा मंदिर समिति को अधिक से अधिक वालंटियर तैयार करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed