फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   shiv barat welcome

शिव बरात का पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

Thu, 17 Mar 2022 06:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 06:15 PM IST
विज्ञापन
shiv barat welcome
सैदपुर नगर स्थित बूढ़ेनाथ महादेव मंदिर के परिसर से निकाली गई शिव बरात की शोभा बुधवार की रात देखते ही बन रही थी। इस बरात में भगवान शंकर के साथ श्रीराम, लक्ष्मण, जानकी राधे-कृष्ण के अलावा भूत-पिशाच की निकाली गई झांकी नगर वासियों के लिए आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

महिलाओं ने अपने घर की छतों से पुष्प वर्षा के साथ अबीर-गुलाल उड़ाकर पुण्य का लाभ लिया। इसके अलावा बरात में बज रहे डीजे के धुन पर उत्साही श्रद्धालुओं ने जमकर ठुमका लगाया और भोले बाबा के गीत गाए। बराती और दर्शनार्थी एक-दूसरे के ऊपर अबीर गुलाल उड़ाकर होली की बधाई दे रहे थे। शिव बरात बूढ़ेनाथ महादेव मंदिर से चलकर पूरब बाजार, हरि चौराहा, गांधी रोड, सैदपुर के मुख्य मार्ग, सब्जी मंडी रोड, नई सड़क, पीपा पुल त्रिमुहानी, रानी चौक, पश्चिम बाजार चौराहा होते हुए पक्के घाट के पास रानी सती मंदिर पर पहुंची। यहां बरात में शामिल लोगों को आयोजकों की ओर से जलपान कराया गया। बरात में जमकर रंग गुलाल उड़ाए गए जिससे रात में अबीर-गुलाल की छटा निखर रही थी। शिव बरात के संयोजक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष इंद्रसेन सिंह ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी निकाली गई बरात में मिले जन सहयोग के प्रति आभार जताया। बरातियों का स्वागत किया। इस क्रम में अविनाश चंद्र बरनवाल, विकास बरनवाल, सुमन कमलापुरी, संतोष पाठक, दयालू सिंह का योगदान सराहनीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed