फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Shiksha Mitra's wisdom-purification sacrifice

शिक्षामित्रों ने िकया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ

Sat, 29 Jul 2017 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर Updated Sat, 29 Jul 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
Shiksha Mitra's wisdom-purification sacrifice
बुद्वि-शुद्वि यज्ञ करते शिक्षामित्र संघ के लोग।
शिक्षक पद पर बहाल किए जाने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की ओर से विकास भवन में दिया जा रहा धरना शनिवार को भी जारी रहा। धरना के चौथे दिन उन्होंने बुद्धि-शुद्धि यज्ञ का आयोजन कर सरकार की सद्बुद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
विज्ञापन


इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सरकार से यह मांग की गई है कि शिक्षक हित एवं जनहित को संज्ञान में लेते हुए अध्यादेश जारी कर 20 वर्षों से अनवरत विद्यालयों में सेवा दे रहे शिक्षामित्रों को तत्काल शिक्षक पद पर वैधानिक तरीके से समायोजित किया जाए। चेतावनी देते हुए कहा कि शिक्षक के अलावा अन्य किसी भी बिंदु पर समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


शिक्षामित्रों के धरने को प्राथमिक शिक्षक संघ, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल फेडरेशन, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद सहित कई शिक्षक एवं कर्मचारी संगठनों ने समर्थन देते हुए प्रतिभाग सुनिश्चित किया। इस मौके पर अंबिका प्रसाद दूबे, ओमप्रकाश यादव, सुभाष सिंह, अनंत सिंह, डॉ. दुर्गेश सिंह,
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमोद उपाध्याय, रामविलास कुशवाहा, अवधेश यादव, संतोष कुशवाहा, परवेज जमाल, नीरज सिंह, अरुण सिंह, विजय नारायण यादव, अशोक राय, विद्या यादव, रेनू सिंह, रितु सिंह, मंजू सिंह, नाजिया परवीन, वंदना मिश्रा आदि थीं।


अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामप्रताप यादव और संचालन माया साहू ने किया। इसी क्रम में आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से धरने में अशोक राय, संजय राय, मारकंडेय, रामानंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed