फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sheru's life saved by going with Nani, father became upset

नानी के साथ जाने से बची शेरू की जान, पिता हुए बदहवास

Tue, 16 Aug 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Sheru's life saved by going with Nani, father became upset
विपदा में बच्चों के लिए ढाल बनने वाली मां आखिर कितनी नाराज थी जिसने अपने ही हाथों से अपने तीन बच्चों को जहर पिला दिया। यह तो संयोग ही रहा कि तीन वर्षीय मासूम शेरू अपनी नानी के साथ गांव में कहीं गया था, जिससे वह बाल-बाल बच गया। आरोपी महिला को ससुराल और मायके के गांव के लोग कोसते नजर आए। इधर मंगलवार को बदहवास अवस्था में गुड़गांव से साईत बांध गांव पहुंचा बच्चों का पिता बालेश्वर यादव अपनों को देख कर फफक कर रो पड़ा। तीनों बच्चों का शव देख लोगों का कलेजा फटा जा रहा था। घटना ने सभी का झकझोर कर रख दिया।
विज्ञापन

गुड़गांव की एक फैक्ट्री में काम कर परिवार का जीविकापार्जन करने वाले बालेश्वर यादव को घटना की जानकारी होते ही वह गांव के लिए रवाना हो गया। स्थिति ऐसी थी कि वह चलने लायक भी नहीं था। गांव के लोग सहारा देकर किसी तरह घर ले गए। उसने बताया कि बाहर रहते हुए भी वह अपने परिवार को पूरा पैसा भेज देता था। फोन पर हुई बात पर पत्नी सुनीता द्वारा खर्च की अधिक मांग करने पर मैंने असमर्थता की बात कही थी। ग्रामीणों ने बताया कि घर की स्थिति ठीक नहीं है। बालेश्वर यादव का छोटा भाई घर में ही एक किराने की दुकान चलाता है। दोनों भाइयों का परिवार संयुक्त है। जर्जर मकान में ही दोनों का परिवार रहता है। आसपास के लोगों का क हना है कि आरोपी महिला शुरू से ही झगड़ालू प्रवृत्ति की रही है। इधर घटना के बाद दूसरे दिन भी ढढनी भानमल राय और साईत बांध में सिर्फ परिजनों के चीत्कार ही सुनाई दे रही थी। गांव के कई घरों के चूल्हे नहीं जले, लोग मां को कोसते नजर आ रहे थे। गांव की ओर जाने वाले प्रमुख मार्ग और गलियां पर सन्नाटा पसरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed