फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sheet stuck in tube well lease, farmer dies

Ghazipur News: नलकूप के पट्टे में चादर फंसा, किसान की मौत

Tue, 10 Jan 2023 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Sheet stuck in tube well lease, farmer dies
मरदह थाना क्षेत्र के बोगना गांव में मंगलवार को नलकूप के पट्टे में चादर फंसकर दम घुटने से भाजपा बिरनो मंडल उपाध्यक्ष के पिता की मौत हो गई। परिजनों के रोने- बिलखने से माहौल गमगीन हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी किसान राणा प्रताप सिंह उर्फ रानू (62) प्रतिदिन की तरह सुबह अपने नलकूप पर कार्य कर रहे थे। ठंड से बचने के लिए गले में चादर लपेटे हुए थे। अचानक चादर नलकूप के पट्टे में उलझ गया। वहां मौजूद लोग जब तक नलकूप बंद करते, तब-तक दम घुटने से उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मृतक दो भाइयों में छोटे थे। उनके दो पुत्र हैं। घटना की जानकारी होते ही गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोग एवं महिलाएं एकत्र हो गए। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भरकर विधिक कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष दुष्यंत सिंह बताया कि पंचनामा के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed