फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sheet missing from the bed, no space in the ward... where should the patients go?

Ghazipur News: बेड से चादर गायब, वार्ड में जगह नहीं...कहां जाएं मरीज

Mon, 02 Oct 2023 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Sheet missing from the bed, no space in the ward... where should the patients go?
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजीपुर। डेंगू का डंक जनपदवासियों के लिए कहर तो बरपा ही रहा है, दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल काॅलेज के चिकित्सकीय सुविधाओं की भी पोल खोल रहा है। सोमवार को भी आपातकक्ष में मरीजों की भीड़ लगी रही। मरीज कतार में खड़े होकर चिकित्सक से उपचार कराने में जुटे रहे।

मौसम में परिवर्तन का दंश शहर से ग्रामीण इलाकों के लोग इन दिनों काफी झेल रहे हैं। साफ-सफाई का अभाव और दवा का छिड़काव न होने की स्थिति में डेंगू का डंक लोगों को चपेट में तेजी से ले रहा है। इससे पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार मेडिकल कालेज के अस्पताल में बढ़ती जा रही है। कोई भी ऐसा वार्ड नहीं बचा है, जहां बुखारसे पीड़ित मरीज भर्ती न हो। यहीं नहीं बेडों की संख्या कम पड़ने पर मेडिकल काॅलेज की ओर से पुराने ओपीडी सभागार और ओपीडी कक्ष में बेड लगाकर भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


लेकिन स्थिति यह है कि जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते कहीं बेड से चादर गायब है तो कहीं बाथरूम में पानी नहीं आ रहा है तो कहीं सफाई का अभाव बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पुराने चर्म रोग विभाग के कक्ष में भर्ती अंजू के तीमारदार रामाश्रय राजभर ने बताया कि मियादी बुखार की शिकायत थी और लिवर इंफेक्शन था। तीन दिन से पैर में सूजन हो रहा है, चिकित्सक को बताने के बाद भी उसका उपचार नहीं हो पा रहा है, ऐसी


स्थिति में अब कहां जाए कुछ समझ में नहीं आ रहा है। वहीं दूसरे मरीजों के तीमारदारों ने बताया कि शौचालय में गंदगी है। प्राचार्य प्रोफेसर आनंद मिश्रा ने बताया कि व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed