{"_id":"61c0c1d2dc09417923677600","slug":"shattered-electric-wires-proving-to-be-fatal-ghazipur-news-vns6290435108","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा साबित हो रहे बिजली के जर्जर तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा साबित हो रहे बिजली के जर्जर तार
विज्ञापन
सेवराई बाजार में मकान से होकर गुजरता विद्युत तार। संवाद
- फोटो : GHAZIPUR
जिले में शहरी और ग्रामीण इलाकों में लटक रहे बिजली के जर्जर तार जानलेवा साबित हो रहे हैं। आए दिन जर्जर तार टूट कर गिर रहे हैं। बीते दो दिसंबर को टूट कर गिरे तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि एक व्यक्ति झुलस गया था। तारों को बदलने की मांग की जा रही है। लोगों ने जिला प्रशासन और बिजली विभाग के अधिकारियों से लगातार शिकायतें भी कीं लेकिन तार नहीं बदले जा रहे हैं। ठंड में ओवर लोड के चलते तारों के टूट कर गिरने की घटनाएं बढ़ गई हैं। ऐसे में बड़े हादसे की आशंका जताई जा रही है।
शहर के गोलाघाट, झुन्नूलाल चौराहा, मिश्र बाजार, बंशी बाजार, स्टेशन रोड में बिजली के जर्जर तार बेहद नीचे लटक रहे हैं। कई जगहों पर बिजली के तारों को बांस की फट्टी से बांधकर रखा गया है। बांस की फट्टियां भी सड़-गल गई हैं जिससे तार लटक रहे हैं। ऐसे में बिजली के तार दुर्घटना को ही आमंत्रण दे रहे हैं। सेवराई : तहसील मुख्यालय के स्थानीय बाजार में भी यही स्थिति है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां के स्टेशन मोहल्ले में जर्जर तार को बदलने के लिए कई बार शिकायत की गई। इसके बाद भी अधिकारी, कर्मचारी समस्या के प्रति उदासीन बने हुए हैं। यहां लोगों ने चेताया है कि अगर जल्द जर्जर तार नहीं बदले तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। सेवराई क्षेत्र के संजय गुप्ता, बबलू गुप्ता, जगीतानंद गुप्ता, राजनरायन कुशवाहा, विनोद गुप्ता, हरि सिंह, कमला देवी ने बताया कि जर्जर तारों में आए दिन शार्ट सर्किट होने से चिंगारी निकलती रहती है और तार टूट कर गिर जाता है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। साथ ही बिजली कटौती का भी सामना करना पड़ता है। भदौरा रेलवे स्टेशन के पास से ही आबादी शुरू हो जाती है। बड़ी संख्या में लोग यहां आते जाते हैं। भदौरा में जर्जर तार लटक रहे हैं जिन्हें शिकायतों के बाद भी नहीं बदला गया। ऐसे में दुर्घटना की आशंका बनी हुई हैं।
0
केस 1: भदौरा गांव में बीते दो दिसंबर को जर्जर एलटी तार टूट कर गिर गया था। तार के संपर्क में आने से ओमप्रकाश राजभर के पुत्र शिवम राजभर की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि उसका भाई मुकेश राजभर बुरी तरह से झुलस गया था।
विज्ञापन
0
केस 2:- भदौरा निवासी राकेश कुमार गुप्ता 1 मई 2013 को जर्जर तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए थे। इलाज के लिए ले जाते समय उनकी मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने तब मुआवजे की मांग को लेकर भदौरा बस स्टैंड को घंटों जाम किया था।
शहरी क्षेत्र में बिजली के जर्जर तारों बदलने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में तार बदले जा रहे हैं। कुछ महीनों में ग्रामीण क्षेत्र के अधिकतर जर्जर तार बदल दिए जाएंगे।-सीबी सिंह, अधिशासी अभियंता बिजली विभाग।