फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sharad Yadav played a big role in implementing the Mandal Commission report.

Ghazipur News: मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू कराने में शरद यादव की थी बड़ी भूमिका

Sat, 13 Jan 2024 03:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jan 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Sharad Yadav played a big role in implementing the Mandal Commission report.
मुहम्मदाबाद। मण्डल मसीहा शरद यादव की पुण्यतिथि के अवसर पर शहीद पार्क मुहम्मदाबाद में शुक्रवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा में दिल्ली विश्विद्यालय के प्रो. संदीप यादव ने कहा कि शरद यादव जाति तोड़ने एवं जमात को जोड़ने की बात करते थे। मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू कराने में उनकी बहुत बड़ी भूमिका थी। अगर शरद यादव, रामविलास पासवान, मुलायम सिंह, लालू प्रसाद नहीं होते तो मण्डल आयोग की रिपोर्ट ठंडे बस्ते में पड़ी की पड़ी रह गई होती।
विज्ञापन

कार्यक्रम की संयोजक पूर्व ब्लॉक प्रमुख चंदा यादव ने कहा कि शरद यादव के न होने से सबसे बड़ी क्षति देश की आधी आबादी मातृशक्ति की प्रतीक महिलाओं को हुई है। कांग्रेस नेता डॉ. जनक कुशवाहा ने कहा कि वह लोकनायक जयप्रकाश नारायण और डा. लोहिया के आख़िरी अनुयायी थे। वरिष्ठ समाजवादी नेता दयानंद यादव ने कहा कि सामाजिक न्याय के सशक्तीकरण के लिए दलित और पिछड़ों को संगठित रूप से अपनी आवाज उठानी होगी। कार्यक्रम में अच्छेलाल कनौजिया, दिनेश वर्मा, बिंदु देवी, गोरख राम, रामविलास, रामनगीना, भरत कुशवाहा, रामावतार शर्मा, विजय राव आदि ने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन मुन्ना सिंह यादव ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed