फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Shakkarpur's Shaina Khan tops in the district

Ghazipur News: शक्करपुर की शाइना खान जिले में अव्वल

Sat, 22 Apr 2023 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Shakkarpur's Shaina Khan tops in the district
गाजीपुर। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2022-23 में आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं का परिणाम घोषित हो गया है। इसमें जिले के परिषदीय विद्यालयों के छात्रों ने अपनी मेधा का शानदार प्रदर्शन किया है। गाजीपुर को इस छात्रवृत्ति में उपलब्ध 184 सीटों के सापेक्ष जिले के प्रतिभागियों ने शत-प्रतिशत सफलता अर्जित करते हुए सभी 184 सीटों के लिए क्वालीफाई किया है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षाधिकारी हेमंत राव ने बताया कि उत्तर प्रदेश में यह परीक्षा 13 नवंबर 2022 को परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय प्रयागराज की ओर से आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में उत्तर प्रदेश के सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और स्थानीय निकाय स्कूलों में कक्षा-आठ में अध्ययनरत वह छात्र जिनके माता-पिता की आय 3.5 लाख प्रतिवर्ष और कक्षा-सात में 55 प्रतिशत अंक है उन्होंने प्रतिभाग किया। क्वालीफ़ाई करने पर सफल प्रतिभागियों को 12 हजार रुपये वार्षिक की छात्रवृत्तियां कक्षा-नौ से 12 तक अध्ययन के दौरान सरकार द्वारा दी जाती है। जिले से इस परीक्षा में कुल 3565 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। उन्होंने बताया कि पहली बार ग़ाजीपुर को इस छात्रवृत्ति में उपलब्ध 184 सीटों के सापेक्ष जिले के प्रतिभागियों ने शत-प्रतिशत सफलता अर्जित करते हुए सभी 184 सीटों के लिए क्वालीफाई किया है। प्रदेश में शत-प्रतिशत सीटों के लिए क्वालीफाई करने वाले जिलों में ग़ाजीपुर अन्य पांच जिलों के साथ पहले स्थान पर है। साथ ही सामान्य और अनुसूचित जाति वर्ग के उच्चतम कटऑफ़ वाला जिला ग़ाजीपुर ही है। बताया कि जिले में प्रतिभागियों के प्रदर्शन की बात करें तो बेसिक शिक्षा परिषद के द्वारा संचालित विद्यालयों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए कुल 52 प्रतिशत सीटों पर क्वालीफाई करते हुए 95 सीट अपने नाम की है। इस परीक्षा में उच्च प्राथमिक विद्यालय शक्करपुर शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद की छात्रा शाईना ख़ान ने सबको पीछे छोड़ते हुए जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शिक्षा क्षेत्र सैदपुर, मुहम्मदाबाद और देवकली ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी सफल प्रतिभागियों को बधाई देते हुए इस सफलता का श्रेय जिले के सभी शिक्षकों, इस परीक्षा के को-ऑर्डिनेटर्स विपिन शुक्ला और मणिकांत चौबे सहित एसआरजी-एआरपी की पूरी टीम को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed