फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sewer line being laid in the city is a curse: Gopal Yadav

शहर में बिछ रही सीवर लाइन अभिशाप : गोपाल यादव

Thu, 14 Aug 2025 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Sewer line being laid in the city is a curse: Gopal Yadav
कचहरी तिराहे से नारेबाजी करते सरजू पांडेय पार्क की तरफ जाते सपा कार्यकर्ता।  - फोटो : संवाद
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी ने बुधवार को सरजू पांडेय पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। डीएम के नाम से संबोधित 11 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम सदर मनोज कुमार पाठक को सौंपा। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कई समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि शहर में बिछ रही सीवर लाइन अभिशाप बन गई है। आए दिन सड़कों की खोदाई जनता के लिए जानलेवा बन गई है। योजना पूरी भी नहीं हुई कि पाइप फटना शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि वादाखिलाफी के सिवाय सरकार ने कुछ भी नहीं किया है। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करने वाली सरकार उनको न खाद उपलब्ध करा पा रही है न ही बिजली, पानी। कहा कि देश की आर्थिक नीति पूंजीपतियों के इशारे पर और विदेश नीति ट्रंप के इशारे पर तय की जा रही है। सरकार लगातार संविधान और लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। मुख्यालय स्थित सरजू पांडेय पार्क सहित अन्य महापुरुषों की लगी प्रतिमा स्थल पर व्याप्त दुर्व्यवस्था पर भी आक्रोश व्यक्त किया गया। इस मौके पर चौधरी लालता प्रसाद निषाद, राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, सुधीर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, रामाधार यादव, आमिर अली, रामजी राय आदि उपस्थित थे। संचालन जिला महामंत्री कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed