फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   seven-year-old girl misdeed in Ghazipur doctors saved her life after four-hour operation

UP News: सात साल की बच्ची से दुष्कर्म, खून से लथपथ मासूम को देख सिहर उठे डॉक्टर; चार घंटे ऑपरेशन कर बचाई जान

Tue, 04 Feb 2025 09:57 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 04 Feb 2025 09:57 AM IST
सार

Ghazipur News : उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में सात साल की बच्ची के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। एक किशोर ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। उसकी हालत खराब होने पर मौके से फरार हो गया। बच्ची की हालत बिगड़ते देख परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां चार घंटे ऑपरेशन के बाद उसकी जान बचाई गई। 

विज्ञापन
seven-year-old girl misdeed in Ghazipur doctors saved her life after four-hour operation
गाजीपुर में बच्ची से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले के भांवरकोल थानाक्षेत्र के एक गांव में किशोर ने सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची को खून से लथपथ देखकर आरोपी भाग गया। मौके पर परिजन आनन-फानन उसे लेकर अस्पताल गए। वहां पर बच्ची की हालत देखकर डॉक्टर और पुलिसकर्मी सिहर उठे। बाद में मेडिकल कॉलेज में आधी रात को करीब चार घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद किसी तरह बच्ची की जान बचाई गई। वहीं, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर देर शाम आरोपी किशोर को पकड़ लिया।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ मायके आई है। आरोप है कि रविवार को उसकी सात वर्षीय बेटी घर पर खेल रही थी। शाम करीब पांच बजे पड़ोस का 14 वर्षीय किशोर आया और उसे अपने घर उठा ले गया। इसके बाद आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

खून से लथपथ बेटी को देख हैरान रह गए परिजन

मासूम की हालत बिगड़ती देख आरोपी वहां से भाग गया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उसकी मां और अन्य लोग पहुंचे तो वह बेड पर खून से लथपथ पड़ी थी। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। मासूम ने रो-रोकर पूरी बात बताई। परिवार के लोग आनन-फानन उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद बच्ची को लेकर शाम सात बजे भांवरकोल थाने पहुंचे।

मासूम की हालत देख पुलिसकर्मी भी सिहर उठे
पुलिसकर्मी भी मासूम की हालत देखकर सिहर उठे और तत्काल जिला महिला अस्पताल ले गए। इसके बाद मेडिकल कॉलेज में दो-दो डॉक्टरों की दो टीमें गठित कर रात सवा 10 बजे ऑपरेशन शुरू हुआ, जो कि रात 2 बजे तक चला। ऑपरेशन के बाद मासूम खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस कप्तान डॉ. ईरज राजा ने बताया कि इस मामले में आरोपी किशोर को पकड़ लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed