फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Seven quarantine centers were built in three tehsils

तीन तहसीलों में सात क्वॉरंटीन सेंटर बने

Tue, 02 Jun 2020 09:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Seven quarantine centers were built in three tehsils
गाजीपुर। अब जनपद के कोरोना पाजिटिव मरीजों को अन्यत्र नहीं भेजना पड़ेगा। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमितों का जनपद में इलाज की पूरी व्यवस्था दुरुस्त कर ली है। इसके तहत, सदर, जखनियां और मुहम्मदाबाद तहसील में सात एल-1 कोरोना अस्पताल बनाए गए हैं। इसमें 760 से अधिक मरीजों को रखने की व्यवस्था की गई है। फिलहाल मुहम्मदाबाद और सदर तहसील में कुल 48 कोरोना संक्रमित और 61 संदिग्ध मरीजों को भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की माने तो जिले के तीन तहसील क्षेत्रों में कुल सात क्वारंटीन सेंटर बनाए गए हैं। इसमें 760 से अधिक कोरोना संक्रमितों के इलाज की व्यवस्था की गई है। इन क्वारंटीन सेंटरों में कचहरी रोड स्थित रेलवे प्रशिक्षण केंद्र में 200 बेड का एल-1 कोविड अस्पताल बना है। यहां स्वैब जांच के लिए प्रशिक्षित लोगों को तैनात किया गया है। वर्तमान में कुल 61 संदिग्ध कोरोना मरीजों को यहां रखा गया है। एल-1 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद में 30 बेड का कोविड अस्पताल बनाया गया है। एल-1 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादात में भी 30 बेड का अस्पताल बना है। एल-1 अटैच्ड कोविड केयर सेंटर शहीद स्मारक राजकीय महाविद्यालय मुहम्मदाबाद में 150 बेड का अस्पताल बना है। एल-1 कोविड केयर सेंटर अष्ट शहीद इंटर कालेज मुहम्मदाबाद में 125 बेड तथा एल-1 कोविड केयर सेंटर एमजेआरपी स्कूल मुहम्मदाबाद में 125 बेड का अस्पताल बना है। एल-1 अटैच्ड कोविड सेंटर केएसबी आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज सादात में 100 बेड का अस्पताल तैयार है। इनमें कुल बेडों की संख्या 760 है। देखा जाए तो अब तक 48 कोरोना संक्रमित मरीजों को मुहम्मदाबाद में भर्ती कराया गया है। कोरोना के 61 संदिग्ध मरीजों को रेलवे ट्रेनिंग सेंटर में रखा गया है। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग इन पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed