फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Seven more supporters of criminal Amit Rai arrested

Ghazipur News: अपराधी अमित राय के सात और समर्थक गिरफ्तार

Wed, 28 Jun 2023 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Seven more supporters of criminal Amit Rai arrested
हवालात से छुड़ाने का प्रयास और बवाल काटने का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दुबिहा। माफिया मुख्तार अंसारी का सहयोगी एवं जिले के टॉपटेन अपराधी अमित राय की गिरफ्तारी के बाद हवालात से छुड़ाने का प्रयास और बवाल काटने वाले समर्थकों को चिह्नित कर पुलिस दबोचने में जुटी हुई है। मंगलवार को पुलिस ने सात समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया। दो दिन पूर्व पुलिस पांच आरोपियों को जेल भेज चुकी है।
मालूम हो कि गैंगस्टर एक्ट के मामले में न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था। इसके बाद करीमुद्दीनपुर पुलिस अमित राय को दबोचने का प्रयास कर रही थी। लौवाडीह स्थित अंडर पास से 23 जून को पुलिस ने शातिर अपराधी अमित राय को गिरफ्तार किया। उसकी गिरफ्तारी की जानकारी होते ही देर रात अपराधी के पिता के साथ पहुंचे समर्थकों ने करीमुद्दीनपुर थाने पर जमकर बवाल करने के साथ अपराधी को छुड़ाने का प्रयास भी किया था।
विज्ञापन

इस मामले में थानाध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आठ नामजद और 100 से अधिक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने बीते 25 जून को अपराधी के पिता सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में जोगामुसाहिब गांव में दबिश देकर पंचायत भवन के पास से आरोपी प्रशांत राय उर्फ सोनू, रितेश बिंद, देवंती देवी, पूनम, चिंता देवी, लीलावती और धुनिया देवी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुुरू कर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर देवेंद्र यादव ने बताया की सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed