फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Seven MLAs won by 1.96 lakh votes, over 4.8 lakh voters' names deleted

Ghazipur News: 1.96 लाख मतों से जीते थे सात विधायक, 4.8 लाख से ज्यादा वोटर के नाम कटे

Fri, 09 Jan 2026 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Seven MLAs won by 1.96 lakh votes, over 4.8 lakh voters' names deleted
गाजीपुर। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में जितने मतों के अंतर से जीतकर सात जनप्रतिनिधि सदन पहुंचे थे, एसआईआर में उससे कई गुना ज्यादा वोटर के नाम मतदाता सूची से बाहर हो गए हैं। इसमें कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर भी शामिल हैं। उनकी सीट से 53,759 मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। सबसे ज्यादा मोहम्मदाबाद से 74,063 तो सबसे कम सैदपुर से 36,365 नाम सूची से बाहर हुए हैं। यह स्थिति मौजूदा जनप्रतिनिधियों की जीत की गणित के साथ 2027 के चुनावी समीकरणों को भी काफी हद तक प्रभावित करेगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने 2022 में जहूराबाद से 45,632 मतों से जीत दर्ज की थी, जबकि एसआईआर में इस विधान सभा क्षेत्र से 53,759 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। यानी कटे मतों की संख्या उनकी जीत के अंतर से ज्यादा है।
विज्ञापन

वहीं, गाजीपुर सदर सीट पर स्थिति और भी संवेदनशील मानी जा रही है। सपा विधायक जै किशन साहू ने पिछले चुनाव में महज 1,692 मतों से जीत दर्ज की थी, जबकि एसआईआर में यहां 63,623 मतदाता संदिग्ध पाए गए हैं। इस कारण इनके नाम सूची से काट दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जखनियां विधान सभा में भी ऐसी ही स्थिति है। सुभासपा विधायक बेदीराम ने 36,865 मतों से पिछला चुनाव जीता था लेकिन यहां 55,369 मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। सैदपुर से सपा विधायक अंकित भारती 36,365 मतों से विजयी हुए थे, जबकि यहां 48,867 मतदाता सूची से बाहर हो गए हैं। जमानियां सीट से सपा विधायक व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने 22,456 मतों से जीत हासिल की थी, लेकिन एसआईआर में 60,162 मतदाताओं के नाम कट गए हैं। मोहम्मदाबाद विधानसभा में सपा विधायक सुहैब उर्फ मन्नू अंसारी 18,559 मतों से जीते थे, जबकि यहां 74,063 वोटर कट गए हैं। जंगीपुर से सपा विधायक वीरेंद्र कुमार यादव ने 35,063 मतों से जीत दर्ज की थी, लेकिन एसआईआर में 52,846 मतदाता सूची से बाहर हो गए हैं।

000
विस क्षेत्रों पर कटे मतदाताओं के नाम
जहूराबाद-



जीत का अंतर: 45,632

कटे मतदाता: 53,759



गाजीपुर सदर-

जीत का अंतर: 1,692



कटे मतदाता: 63,623

जखनियां-



जीत का अंतर: 36,865

कटे मतदाता: 55,369



सैदपुर-

जीत का अंतर: 36,365



कटे मतदाता: 48,867

जमानियां -



जीत का अंतर: 22,456

कटे मतदाता: 60,162



मोहम्मदाबाद-

जीत का अंतर: 18,559



कटे मतदाता: 74,063

जंगीपुर-



जीत का अंतर: 35,063

कटे मतदाता: 52,846



000



शहर के लोग गांवों के मूल निवासी हैं और एसआईआईआर के दौरान वे गांवों में मतदाता बन गए है। इससे चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा। -जै किशन साहू, विधायक, गाजीपुर सदर।

000

एसआईआर और चुनाव दोनों अलग-अलग मामले हैं। मतदाताओं के नाम कटने से सभी राजनीतिक दलों पर प्रभाव पड़ेगा। - वीरेंद्र यादव, विधायक, जखनिया।

000

मुहम्मदाबाद में जो नाम काटे गए हैं, वे मेरे मतदाता नहीं है। भाजपा को मिले मतों में से लगभग 20 हजार वोट कम हुए हैं। इसलिए 2027 के चुनाव में मेरी जीत का अंतर पिछले चुनाव से दो गुना हो जाएगा। - सुहैब उर्फ मन्नू अंसारी, विधायक मोहम्मदाबाद।

000

एसआईआर में उन्हीं के नाम कटे हैं, जो बाहर रहते हैं। उनके नाम दो-दो जगह थे। कुछ लोगों का निधन हो गया है। इससे मेरे चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा। - बेदीराम, विधायक, जखनियां।

000

एसआईआर में मतदाताओं के नाम कटने से सभी दलों पर असर पड़ेगा। बेरोजगारी और महंगाई के चलते लोग भाजपा से नाराज हैं। इसका लाभ सपा को मिलेगा। - अंकित भारती, विधायक सैदपुर।


000

एसआईआर का मेरे चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। मेरे सारे मतदाता सुरक्षित हैं। भविष्य में बड़े अंतर से जीत दर्ज करेंगे। - ओमप्रकाश सिंह, विधायक, जमानिया।

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed