फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Seven day Deepawali fair begins

सात दिवसीय दीपावली मेला का शुभारंभ

Thu, 28 Oct 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Seven day Deepawali fair begins
जिले के फुटपाथ वेंडरों को दीपावली पर लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से लंका मैदान में सात दिवसीय दीपावली मेले का आयोजन किया गया। इस मेले का उद्देश्य स्ट्रीय वेंडरों की आय बढ़ाना। इसके लिए मेले में विभिन्न तरह की मनोरंजन गतिविधियां भी होगी। बृहस्पतिवार को इस मेले का शुभारंभ सहकारिता राज्यमंत्री डा. संगीता बलवंत, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता एवं अन्य अतिथियों ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सहकारिता राज्यमंत्री ने कहा कि समाज के ऐसे गरीब व्यक्ति जो रेहड़ी, पटरी एवं फुटपाथ पर अपना जीवन यापन करने के लिए दुकान लगाते हैं, उनकी आय बढ़ाने के उद्देश्य से इस तरह के मेले का आयोजन पहली बार जिले के सभी नगर पालिका-नगर पंचायत क्षेत्रों में किया जा रहा। मुख्यमंत्री का संकल्प है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक हर लाभपरक योजना का लाभ पहुंचे। उन्होंने लोगों से स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देने और चीन के सामानों का बहिष्कार करने की अपील की। विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने कहा कि कोविड-19 में बंदी में सबसे ज्यादा रोज कमाने खाने वाले स्ट्रीट वेंडर हुए। उनकी समस्याओं को सरकार ने समझा और उन्हें आर्थिक सहायता के साथ ऋण की सुविधा मुहैया कराई। नगर पलिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने सरकार की नीतियों को सराहा, बोली रेहड़ी दुकानदार के बारे में भी सरकार सोच रही। इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है। इसी उद्ददेश्य से इस मेले का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर अनिरूद्ध प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर ओजस्वी चावला, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद लालचंद्र सरोज, बिरनो के ब्लाक प्रमुख राजन सिंह, विनोद अग्रवाल, पप्पू सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed