{"_id":"644c22fad632cec3b404f8b4","slug":"set-fire-to-the-vegetable-dumpling-ghazipur-news-c-20-1-177354-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: सब्जी की गुमटी में आग लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: सब्जी की गुमटी में आग लगाई
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सिधौना बाजार स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास बृहस्पतिवार की रात में असामाजिक तत्वों ने सब्जी की एक गुमटी में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
अमेहता गांव निवासी सोहेल उर्फ गुड्डू गुमटी में सब्जी बेचकर आजीविका चलता है। वह बृहस्पतिवार की रात दुकान बंद कर घर आ गया। रात्रि में ही कुछ असामाजिक तत्वों ने दुकान में आग लगा दी। पुलिसकर्मियों सहित पड़ोसियों ने आग पर काबू पाया। पीड़ित ने बताया कि दुकान के अंदर 10 हजार की सब्जी जलकर राख हो गई।
थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद