फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Serial writer Shanti Bhushan made a mark in Mumbai, increased recognition from the film PK

धारावाहिक लेखन में शांति भूषण ने बनाया मुकाम, फिल्म पीके से बढ़ी पहचान

Sat, 26 Mar 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Serial writer Shanti Bhushan made a mark in Mumbai, increased recognition from the film PK
सीरियल राइटर शांतिभूषण सिंह। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। युवराजपुर के रहने वाले शांति भूषण ने रंगमंच से फिल्म तक का सफर तय किया लेकिन आज उनकी पहचान टेलीविजन चैनलों के धारावाहिक लेखक के रूप में होती है।
विज्ञापन

शांतिभूषण ने शौकिया रंगमंच की शुरुआत प्रयागराज से की। उन्होंने गोदान, हवालात, खूनी बैसाखी, कोर्ट मार्शल, वेटिंग फॉर गोदो जैसे नाटकों में अभिनय करने के बाद मुंबई का रुख किया। साल 2000 में मुंबई पहुंचे। फिल्मों और धारावाहिकों में काम की तलाश की लेकिन कठिन संघर्ष के बाद उन्हें टेलीविजन के लिए लिखने का काम मिला तो फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। जाएं कहां, अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो, इश्क का रंग सफेद, नमक इश्क का, डॉक्टर बीआर अंबेडकर जैसे धारावाहिकों के जरिए उन्होंने मुंबई में अपना सिक्का जमा लिया। वर्ष 2014 में रिलीज हुई फिल्म पीके में आमिर खान को भोजपुरी बोलना सिखाने वाले शांतिभूषण की पहचान हिंदी सिनेमा में भी बनती गई। आज वे फिल्मों और धारावाहिक के स्थापित लेखक बन चुके हैं।
विज्ञापन

शांति भूषण की प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही प्राइमरी स्कूल में प्रारंभ हुई, जिसमें उनके पिता मुरलीधर सिंह अध्यापक थे। उनका झुखाव बचपन से ही साहित्य और कला के प्रति था। उनका मन रामलीला में भाग लेने होता था लेकिन पिता के कठोर अनुशासन के कारण वे ऐसा नहीं कर सके। गाजीपुर के सिटी इंटर कालेज से इंटरमीडिएट करने बाद काशी हिंदू विश्वविद्यालय और वहां से लखनऊ में मेडिकल की पढ़ाई करने गए लेकिन वहां भी मन नहीं रमा। हां गिटार बजाना जरूर सीख लिया। वहां से प्रयागराज आए और थिएटर में काम करने लगे। लंबे समय तक रंगमंच करने के बाद मुंबई पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed