{"_id":"5ef38e5e8ebc3e430d562c24","slug":"separate-ward-will-be-started-soon-in-sadar-hospital-for-the-care-of-the-elderly-ghazipur-news-vns532051131","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्गों की देखभाल के लिए जल्द ही सदर अस्पताल में शुरू होगा अलग वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्गों की देखभाल के लिए जल्द ही सदर अस्पताल में शुरू होगा अलग वार्ड
विज्ञापन
ग़ाजीपुर। राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत सदर अस्पताल में बुजुर्ग मरीजों को भर्ती करने एवं उनकी देखभाल के लिए 10 बेड का ‘वृद्ध वार्ड (जीरियाट्रिक वार्ड)’ जल्द ही बनाया जाएगा। जीरियाट्रिक वार्ड के नोिर्माण हो जाने से सदरअस्पताल में आने वाले वृद्ध मरीजों को काफी सहूलियत होगी। यह वार्ड अत्याधुनिकसुविधाओं से लैस होगा। यहां एसी सहित कई अत्याधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी।
वृद्ध मरीजों के लिए फीजियोथैरेपी की भी अलग से व्यवस्था रहेगी। इस वार्ड में मरीजों कोरखकर उनका इलाज किया जाएगा। वृद्ध मरीज जिनकी घरों मेंबेहतर ढंग से देखभाल एवं इलाज नहीं हो पाता है उनको यहां प्राथमिकता दी जाएगी। इसवार्ड में 10 बेड लगाए जाएंगे। इसमें पांच बेड पुरुष तथा चारबेड महिलाओं के लिए रहेगा। एक बेड ड्यूटी पर कार्यरत नर्स के लिए रहेगा।
एसीएमओ एवं नोडलअधिकारी डॉ. केके वर्मा ने बताया कि शासन के निर्देश के क्रम में वृद्धों के लिए 10 बेड का वार्ड बनाए जाने का निर्देश लगभग छहमाह पूर्व आया था जिसके लिए शासन की ओर से बजट उपलब्ध कराया गया था। बजट से इसवार्ड के लिए सामान की खरीदारी भी की गई लेकिन किसी कारणवश इसकी शुरुआत नहीं कीजा सकी। इस वार्ड के लिए एक फीजियोथेरेपिस्ट एवं तीन स्टाफ नर्स नियुक्त किए गए थे। उन्होंनेबताया कि इस वार्ड को अगले 15 दिनों में क्रियाशील कर अमलीरूप में लाया जाएगा ताकि आने वाले दिनों में बुजुर्गों को इस वार्ड का लाभ मिल सके। बताते चलें कि कोविड-19 संक्रमण के चलते विश्व स्वास्थ्यसंगठन भी बच्चों और बुजुर्गों को संक्रमण से दूर रखने के लिए खास ख्याल रखने कीबात कह रहा है।