{"_id":"55913fd364b74911dfe2635f14e4a5d5","slug":"senakrmi-retired-teacher-loot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड सेनाकर्मी, शिक्षक से लूट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड सेनाकर्मी, शिक्षक से लूट
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Mon, 09 Nov 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदपुर कोतवाली और खानपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम डेढ़ घंटे के अंदर दो लूट की घटनाएं हुईं। बाइक सवार तीन लुटेरे सेवानिवृत्त सेनाकर्मी रामजी पांडेया पर तमंचा की मुठिया से घायल कर 20 हजार रुपये और शिक्षक तेजबहादुर को असलहे से आतंकित कर बैग में रखा 22 हजार रुपया छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के अलावा सैदपुर कोतवाली और खानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस मामले पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी। मामला दर्ज कर पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन
भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के जखनिया निवासी शिक्षक तेज बहादुर यादव खानपुर के बभनचक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। वह सोमवार को अपने मित्र शिक्षक आनंद यादव के साथ बाइक से सैदपुर आ रहे थे। अमेदा गांव के पास बाइक सवार तीन बदमाश पीछे से आए और ओवरटेक कर तेजबहादुर की बाइक को रोक लिया।
विज्ञापन
बाइक रुकते ही एक बदमाशों ने तमंचा तान दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए तेजबहादुर से वह बैग छीन लिये, जिसमें 22 हजार रुपये रखा था। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने थाना में लूट की तहरीर दी। उधर, खानपुर थाना क्षेत्र के कुचौरी गांव निवासी सेवानिवृत्त फौजी रामजी पांडेय सोमवार की सुबह साइकल से सैदपुर बाजार में आए थे। वहां स्थित पंजाब नेशनल बैंक से रुपये निकले।
सैदपुर से करीब तीन बजे घर के लिए रवाना हो गए। इसी बीच रास्ते में करीब साढ़े चार बजे एकौझी पुलिया के पास बाइक सवार बदमाशों ने उसकी साइकिल रोक ली और रामजी के जेब से पैसा छीनने लगे। विरोध करने पर बदमाशों में उनके सिर पर तमंचे के मुठिया से वार कर दिया, जिससे रामजी का सिर फट गया। पूर्व फौजी को घायल करने के बाद बदमाश उसकी जेब से 20 हजार रुपये छीन ले गए।
शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए बदमाश वहां से भाग निकले। सैदपुर कोतवाली प्रभारी रामानयन सिंह ने बताया कि लूट की रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही लुटेरे पुलिस की गिरफ्त में होंगे। खानपुर थानाध्यक्ष हरेराम मौर्या का कहना है लूट की कोई वारदात नहीं हुई न ही कोई तहरीर मिली है।