फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Selected the boxing team across various weight categories.

Ghazipur News: विभिन्न भार वर्गों में बॉक्सिंग टीम का चयन किया

Mon, 06 Jul 2026 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Selected the boxing team across various weight categories.
नेहरू स्टेडियम में आयोजित बॉ​क्सिंग खेल के ट्रायल का एक रोमांचक क्षण-स्रोत-खेल विभाग
औड़िहार। जिला खेल विभाग एवं गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में शहर के गोराबाजार स्थित नेहरू स्टेडियम में जूनियर वर्ग के बालकों की जिला बॉक्सिंग टीम के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किया गया। इस मौके पर जिले के विभिन्न क्लबों एवं विद्यालयों के लगभग 40 खिलाड़ियों ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया। मुख्य चयनकर्ता अजहर खान ने बताया कि जूनियर बालकों के 46 किग्रा भार वर्ग में आदित्य राजभर, 48 किग्रा में विकास मौर्य और 50 किग्रा में दिलशेर खान का चयन किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 52 किग्रा में गौतम कुमार, 54 किग्रा में सूरज गुप्ता, 57 किग्रा में शिवम यादव, 60 किग्रा में मु. अरमान शाह, 63 किग्रा में अजय कुमार गुप्ता, 70 किग्रा में कुशाग्र, 75 किग्रा में अयान खान तथा 80 किग्रा से अधिक भार वर्ग में अनीश शर्मा का चयन जिला टीम के लिए किया गया है। गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 7 जुलाई को वाराणसी स्थित सिगरा स्टेडियम में आयोजित मंडलीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे जहां उनका मुकाबला मेजबान वाराणसी के साथ-साथ जौनपुर एवं चंदौली जिलों के खिलाड़ियों से होगा। उन्होंने बताया कि 10 जुलाई से चित्रकूट में आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए वाराणसी मंडल की टीम का चयन इसी ट्रायल के माध्यम से किया जाएगा। इससे पहले ट्रायल का शुभारंभ जिला क्रीड़ाधिकारी देवी प्रसाद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर देवेंद्र प्रसाद प्रजापति, सद्दाम खान, अब्दुल सलाम खान, शशिभूषण सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed