फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Select the best schools list sought

सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों का चयन कर मांगी सूची

Fri, 26 Feb 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर Updated Fri, 26 Feb 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Select the best schools list sought
बेसिक शिक्षा विभाग केे महुआबाग स्थित कार्यालय पर शुक्रवार को आयोजित बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चन्द्रकेश सिंह यादव ने कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से विद्यालय पुरस्कार योजना के तहत सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों का चयन कर जल्द सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


बीएसए ने कहा कि अधिकारियों, अध्यापकों का सेवा विवरण निर्धारित प्रारूप पर 29 फरवरी तक उपलब्ध कराएं। परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम घोषित हो गया है। मार्च में होने वाली परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने की तैयारी शीघ्र पूरी कर ली जाए। उन्होंने 31 मार्च 2016 को अवकाश ग्रहण करने वाले विभागीय कर्मचारियों की विकास खंडवार सूची जल्द उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने अधिकारियों से एमडीएम और दूध वितरण की सूचना निर्धारित प्रारूप पर उपलब्ध कराने एवं एकल और बंद विद्यालय की सूची अविलंब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। कहा कि लोहिया ग्रामों की निरीक्षण आख्या शीघ्र उपलब्ध कराएं। बैठक में खंड शिक्षाधिकारी सीताराम ओझा, डा. महेन्द्र सिंह यादव, राघवेन्द्र सिंह, जयराम पाल, धनपत यादव, निर्भयनारायण सिंह, राजेश राम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed