{"_id":"e757262792a47cd71ee30939082bec44","slug":"seeking-a-stay-on-the-books-exam-system-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपुस्तक परीक्षा प्रणाली पर रोक लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपुस्तक परीक्षा प्रणाली पर रोक लगाने की मांग
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Fri, 08 Jan 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने संयोजक गर्वजीत सिंह के नेतृत्व में शैक्षिक दुर्व्यवस्था के खिलाफ गुरुवार को जिलाधिकारी से मिलकर 31 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व हुई बैठक में नगर मंत्री विद्यासागर ने कहा कि
प्रदेश सरकार माध्यमिक शिक्षा में सपुस्तक परीक्षा प्रणाली लागू करने जा रही है जो गलत है। उस पर रोक लगाकर प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय में प्रवेश की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।
पीजी कालेज के विज्ञान संकाय प्रतिनिधि अविनाश चौधरी ने कहा कि जब तक शिक्षा प्रणाली का स्तर ऊंचा नहीं होगा। तब-तक भारतीय छात्र विश्व के सभी छात्रों की बराबरी नहीं कर पाएंगे। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के पुस्तकालयों की दशा में सुधार लाने के साथ डिजिटल पुस्तकालय बनाया जाए। प्रदीप कुमार ने कहा कि शिक्षकों की गुणवत्ता योग्यता और पढ़ाने की शैली जब दोयम दर्जे की होगी तो उनसे शिक्षा ग्रहण करने वाले
छात्र भी खराब होंगे। शैक्षिक संस्थानों में शिक्षकों के रिक्त पड़े पदों को जल्द से जल्द भरा जाए। इस मौके पर संदीप मौर्य, ऋषभ राय, उज्जवल, अभिषेक श्रीवास्तव, कुंदन, कृष्ण मुरारी यादव, पंकज यादव, शुभम प्रकाश, चंद्रलोक कुमार, प्रवीण पांडेय, वरूण प्रकाश आदि मौजूद रहे।