{"_id":"634eef4fc94bd16ce22ac0a0","slug":"seeing-the-mess-in-the-offices-of-vikas-bhavan-the-cdo-was-upset-ghazipur-news-vns6797317168","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास भवन के कार्यालयों में गंदगी देख बिफरे सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास भवन के कार्यालयों में गंदगी देख बिफरे सीडीओ
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता ने मंगलवार को विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, पशुपालन कार्यालय और जिला कार्यक्रम कार्यालय में गंदगी देखकर नाराजगी व्यक्त की। साथ ही चेताया कि 15 दिन के अंदर पुन: निरीक्षण के दौरान अगर साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त नहीं मिली तो संबंधित विभागाध्यक्षों पर कार्यवाई होगी।
इसके साथ ही उन्होंने कार्यालयों में निष्प्रयोज्य रखी पत्रावलियों की बंडलिंग करके उसको अन्यत्र स्टोर रूम में रखने का आदेश दिया। निरीक्षण के बाद विकास भवन सभागार में विकास भवन के सभी विभागाध्यक्ष और राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव के साथ बैठक कर विकास भवन में स्थित शौचालय में हो रहे कार्य के बारे में विस्तृत जानकारी ली।
संबंधित फर्म के ठेकेदार को भी निर्देशित किया गया कि शौचालय में किसी प्रकार की अनियमितता ना बरती जाए। साथ ही विकास भवन की सोसाइटी का गठन करने पर विचार विमर्श किया गया। मालूम हो कि विकास भवन की शौचालय के मरम्मत को लेकर के राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा बीते वर्ष 2019 में दो दिवसीय सत्याग्रह किया गया था। बैठक में सभी अधिकारी मौजूद रहे।