फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Secretary suspended for irregularities in tender process

Ghazipur News: टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता बरतने पर सचिव निलंबित

Tue, 10 Mar 2026 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Secretary suspended for irregularities in tender process
गाजीपुर। करंडा ब्लॉक क्षेत्र के गोशंदपुर में विकास कार्यों के टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता बरतने पर सचिव राजनाथ पाल को निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से जनपद के सचिवों में हड़कंप मचा हुआ है। पूर्व में एक अन्य सचिव अशोक सिंह को भी इस प्रकरण में निलंबित किया जा चुका है।
विज्ञापन

गोशंदेपुर के राकेश कुमार सिंह ने डीएम अविनाश कुमार के यहां शिकायत की थी। शिकायत के माध्यम से उन्होंने आरोप लगाया था कि गोशंदेपुर के विकास कार्यों में नियमों को ताक पर रखा गया है। शिकायत के आधार पर जांच की गई। जांच में सचिव अशोक सिंह व पूर्व सचिव राजनाथ पाल को दोषी पाया गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए राजनाथ पाल को निलंबित कर दिया गया। डीपीआरओ रमेशचंद उपाध्याय ने निलंबन की पुष्टि करते हुए कहा कि सचिव राजनाथ पाल को डीडीओ कार्यालय स्तर पर निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed