फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Secretary of District Legal Services Authority inspected

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने किया निरीक्षण

Tue, 15 Feb 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Secretary of District Legal Services Authority inspected
जिला कारागार में आयोजित शिविर में उपस्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर की पूर्णकालिक सचिव - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव कामायनी दूबे ने मंगलवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान बंदियों से नि:शुल्क अधिवक्ता, जेल लोक अदालत और उनकी जेल अपील से संबंधित समस्याओं को जाना। बंदियों को उनके संवैधानिक अधिकारों के विषम में विस्तृत जानकारी भी दी।
विज्ञापन

इस दौरान जेल अधीक्षक द्वारा बताया गया कि वर्तमान में कुल 969 बंदी निरूद्ध है। इसमें 875 पुरुष, 40 महिला बंदियों के साथ कुल एक बच्चा निरूद्ध है और 54 अल्पवयस्क है। सुबह का नाश्ता चना, चाय, दोपहर का भोजन रोटी, चावल, अरहर की दाल और सब्जी , शाम का भोजन रोटी, चावल, उड़द-चना की दाल, सब्जी के अलावा शाम में अतिरिक्त चाय और काढ़ा दिया गया। सचिव ने शिविर के माध्यम से बंदियों को प्ली बारगेनिंग की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्ली बारगेनिंग एक स्वैच्छिक प्रक्रिया है। इस प्रक्रिया के तहत आरोपी अपने अपराध को मर्जी से स्वीकार करता है। दोनों पक्षों के बीच होने वाला समझौता अदालत की देखरेख में होता है। समझौता के बाद मजिस्ट्रेट के सामने आरोपी अपने गुनाह कबूल करता है। आरोपी की सजा उस केस की न्यूनतम सजा से आधी अथवा उससे भी कम कर दी जाती है। कोविड-19 को देखते हुए नए बंदियों को पहले आइसोलेट रखने के साथ ही संदिग्ध लक्षण होने पर जांच और सेनेटाइजेशन का निर्देश दिया। सचिव ने जेल के कई बंदियों से बात कर उनकी समस्याओं को समझने के साथ ही उनके निस्तारण का निर्देश दिया। सचिव ने कारापाल को जिला कारागार में स्थित जेल लीगल क्लीनिक पर विशेष रूप से ध्यान देने के निर्देश दिया, जिससे जेल में निरूद्ध बंदियों को समय से और समुचित विधिक सहायता प्राप्त हो सके। इस अवसर पर अधीक्षक हरिओम शर्मा, कारापाल शिवकुमार यादव, उप कारापाल कमल चंद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed