{"_id":"6797d3e7886db794820d15f4","slug":"seat-allotment-process-for-the-second-phase-of-deled-admission-begins-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-127274-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: डीएलएड प्रवेश के दूसरे चरण की सीट आवंटन प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: डीएलएड प्रवेश के दूसरे चरण की सीट आवंटन प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
डीएलएड सत्र-2024 में प्रवेश के लिए दूसरे चरण की सीट आवंटन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई। पहले चरण में प्रवेश से वंचित अभ्यर्थी एवं रैंक 240001 के बाद के अभ्यर्थी, जिनकी रैंक 325769 तक है, वे 27 से 30 जनवरी के बीच अपनी पसंदीदा संस्था का विकल्प भर सकेंगे। इन अभ्यर्थियों को सीट आवंटन 31 जनवरी को किया जाएगा।
इसके बाद 31 जनवरी से पांच फरवरी तक अन्य राज्य के अभ्यर्थी, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं विशेष आरक्षण श्रेणी के वे अभ्यर्थी, जो पहले चरण में प्रवेश नहीं ले सकें, भी विकल्प भर सकते हैं। इनका सीट आवंटन छह फरवरी को किया जाएगा।
अगर सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश का अवसर देने के बाद भी आरक्षित सीटें खाली रह जाती हैं तो उन्हें अनारक्षित श्रेणी में बदल दिया जाएगा। इस स्थिति में 6 से 10 फरवरी तक रैंक 1 से 325769 तक के सभी अभ्यर्थी पुनः विकल्प भर सकते हैं और उनका सीट आवंटन 11 फरवरी को जारी किया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया तीन से 17 फरवरी तक चलेगी।
विज्ञापन
18 फरवरी तक संबंधित संस्थानों को सीट लॉक करनी होगी और 19 फरवरी से प्रशिक्षण सत्र की शुरुआत होगी। डायट के प्राचार्य हेमंत राव ने बताया कि गाजीपुर डायट की 150 सीटें पहले चरण में भर चुकी हैं। जबकि शेष रिक्त सीटों के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है।