फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   search of suspects in trains

संदिग्धों की तलाश में ट्रेनों को खंगाला

Fri, 19 Dec 2014 10:53 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Fri, 19 Dec 2014 10:53 PM IST
विज्ञापन
search of suspects in trains

पाकिस्तान के पेशावर में हुई आतंकी घटना के मद्देनजर रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। एडीजी रेलवे जावेद अहम के निर्देश पर शुक्रवार को दिलदारनगर जंक्शन सहित अन्य स्टेशनों पर कड़ी निगहबानी कर चेकिंग की गई। आने-जाने वाली ट्रेनों में संदिग्ध यात्रियों तथा उनके सामानों की सघन तलाशी लेते हुए वीडियोग्राफी कराई गई। साथ ही यात्रियों को भयमुक्त यात्रा का भी संदेश दिया गया।

विज्ञापन



पेशावर में हुई दिल दहला देने वाली घटना के बाद हर कोई आतंकी घटनाओं को लेकर सहमा हुआ है। इस घटना के मद्देनजर खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं। शासन प्रशासन की ओर से हर स्तर पर कड़ी निगहबानी शुरू कर दी गई है। इसी कड़ी में रेल महकमे की ओर से भी बेहद सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन


चौकसी के लिए एडीजी रेलवे जावेद अहमद की ओर से स्टेशनों और ट्रेनों में विशेष निगरानी करने तथा संदिग्धों की तलाशी लेने का फरमान सुनाया गया है। इसके अनुपालन में सुरक्षाकर्मी पूरी तरह से चौकन्ना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को दिलदारनगर जीआरपी प्रभारी भैया शिवप्रताप सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों की चेकिंग की। इसके बाद आने-जाने वाली ट्रेनों फरक्का एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस, हीमांचल एक्सप्रेस, पंजाब मेल, हाबड़ा-दून एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों की जांच कर संदिग्ध यात्रियों की तलाशी ली गई।


यात्रियों के सामानों की भी जांच कर इसकी वीडियोग्राफी कराई गई। इसको लेकर ट्रेनों में सवार यात्री चौकन्ने थे। जीआरपी ने यात्रियों को भयमुक्त होकर यात्रा करने का भी संदेश दिया। साथ ही यात्रियों को लावारिस वस्तुओं से दूर रहने तथा नजर आने पर इसकी सूचना देने की अपील भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed